Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति
    • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
    • धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
    • नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र
    • छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान
    • घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान
    • छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में दिखाया दमखम, राजनांदगांव ने जीता राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का खिताब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
    छत्तीसगढ़

    धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालोद जिले में पहले दिन 750 किसानों से 2,489.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी

    रायपुर- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पहले ही दिन बालोद जिले ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जिले में धान खरीदी की शुरुआत बेहद उत्साहजनक रही और प्रदेशभर के तुलनात्मक आंकड़ों में बालोद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व और प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते जिले के 130 धान उपार्जन केंद्रों पर पहले दिन कामकाज सुचारू रूप से संचालित हुआ।

    पहले दिन के मुख्य आंकड़े

    बालोद जिले के 130 उपार्जन केंद्रों में 750 किसानों से कुल 2,489.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। पूरे प्रदेश में पहले दिन कुल 20,282.36 मीट्रिक टन धान खरीदा गया, जिसमें अकेले बालोद जिले की हिस्सेदारी लगभग 12.27 प्रतिशत रही। मार्कफेड की 15 नवंबर की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, राजनांदगांव जिला (2,658.08 मीट्रिक टन) के बाद बालोद जिला (2,489.08 मीट्रिक टन) दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद महासमुंद (2,087.64 मीट्रिक टन) और धमतरी (1,998.32 मीट्रिक टन) का स्थान रहा।

    किसानों ने अपनाया डिजिटल माध्यम (‘तुंहर टोकन’ ऐप)

    धान खरीदी के पहले दिन डिजिटल सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली। पहले दिन कुल 848 टोकन जारी किए गए थे, जिसके जरिए 3,074.06 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित थी। इनमें से 792 टोकन किसानों ने स्वयं ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के जरिए प्राप्त किए, जबकि 56 टोकन सेवा सहकारी समितियों द्वारा जारी किए गए।गौरतलब है कि धान बेचने वाले 90 प्रतिशत से अधिक किसानों ने डिजिटल माध्यम का उपयोग किया। ऐप से टोकन प्राप्त करने वाले 698 किसानों ने 2,294.40 मीट्रिक टन धान बेचा, जबकि समितियों के टोकन के जरिए 52 किसानों ने 194.68 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया।

    प्रशासन की पुख्ता और पारदर्शी तैयारियां

    कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के तहत सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वाेपरि रखा गया है। केंद्रों पर बारदाना, तौल मशीन, पेयजल, छाया और अन्य बुनियादी सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। साथ ही, अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने और किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासन का मुख्य उद्देश्य धान खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुगम और किसान-हितैषी बनाना है। पहले ही दिन प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने से न केवल जिला प्रशासन के प्रयासों को बल मिला है, बल्कि आने वाले दिनों में इस अभियान के और अधिक सफल होने की उम्मीद बढ़ गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति

    November 16, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

    November 16, 2026

    नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.