Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति
    • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
    • धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
    • नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र
    • छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान
    • घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान
    • छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में दिखाया दमखम, राजनांदगांव ने जीता राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का खिताब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय» ‘BJP को आंखें दान करो…, INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली पर बीजेपी के बयानों को लेकर संजय राउत ने निशाना साधा
    राष्ट्रीय

     ‘BJP को आंखें दान करो…, INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली पर बीजेपी के बयानों को लेकर संजय राउत ने निशाना साधा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की रैली को लेकर बीजेपी की टिप्पणियों पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं की नजर कमजोर हो गई है। राउत ने यहां तक कह दिया कि बीजेपी को आंखें दान करने की जरूरत है, क्योंकि उसे इतनी बड़ी रैली भी दिखाई नहीं दी।

    ‘बीजेपी नेताओं की पास और दूर की नजर दोनों कमजोर’- संजय राउत

    मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी के लोगों की देखने की क्षमता कमजोर हो गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘बीजेपी के लोगों की नजर कमजोर हो गई है। उनकी पास की नजर और दूर की नजर, दोनों कमजोर हो गई हैं। किसी को उन्हें आंखें दान करनी चाहिए। उन्हें नई आंखें लगवाने की जरूरत है।’

    ‘बीजेपी को आंखें दान करो’ अभियान चलाने का ऐलान

    संजय राउत ने आगे कहा कि दिल्ली में इतनी बड़ी और ऐतिहासिक रैली हुई, जिसे पूरी दुनिया ने देखा, लेकिन स्थानीय स्तर पर बैठे बीजेपी नेताओं को यह सब नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि विपक्ष जल्द ही एक अनोखा अभियान शुरू करेगा। राउत ने कहा, ‘हां, हम एक अभियान शुरू करेंगे: बीजेपी को आंखें दान करो, क्योंकि उन्हें दिखाई नहीं देता।’

    AI तस्वीर को लेकर रिजिजू ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में हुई महारैली की भीड़ दिखाने के लिए पार्टी ने AI से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल किया। रिजिजू ने इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पार्टी AI की मदद ले ही रही थी, तो कम से कम तस्वीर सही तरीके से तैयार करनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस तरह लोगों के सामने गलत तस्वीर पेश कर रही है।

    10 लाख की भीड़ के दावे पर पात्रा ने उठाए सवाल

    बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी INDIA गठबंधन की रैली में जुटी भीड़ को लेकर कांग्रेस के दावे पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने की बात कही, जबकि रामलीला मैदान में काफी जगह खाली दिखाई दे रही थी। पात्रा के मुताबिक, मैदान में करीब 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं। दोपहर 3:30 से 4 बजे के बीच इनमें से 5 से 7 हजार कुर्सियां खाली थीं। उन्होंने दावा किया कि उस समय मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली नजर आ रहा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति

    November 16, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र

    November 16, 2026

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.