Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : श्री अरुण साव
    • बालोद के वनांचल के ग्राम भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत
    • नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
    • शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात
    • आईसीएमआर-एनआईएमआर की 50वीं वर्षगांठ: मलेरिया से लड़ने के पचास वर्ष
    • अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बालोद के वनांचल के ग्राम भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत
    छत्तीसगढ़

    बालोद के वनांचल के ग्राम भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    6 ग्रामों के 800 से अधिक किसानों के समय और परिवहन खर्च की हो रही बचत, कृषकों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों से प्रदेश के अन्नदाताओं की राह निरंतर सुगम हो रही है। इसी कड़ी में बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम भर्रीटोला-43 में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किए जाने से क्षेत्र के किसानों में उल्लास एवं खुशी है। इस नवीन उपार्जन केंद्र के प्रारंभ होने से आसपास के 6 ग्रामों के 800 से अधिक किसानों को अब अपने गांव के नजदीक ही समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सुविधा मिल रही है, जिससे उनके समय और परिवहन खर्च की बड़ी बचत हो रही है।

    अब 6-7 किलोमीटर दूर जाने की जरूरत नहीं, मिली राहत
    ग्राम भर्रीटोला-43 के किसान श्री शंकरलाल धनेंद्र ने नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि पहले क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए 6 से 7 किलोमीटर दूर कुसुमकसा जाना पड़ता था, जिससे आने-जाने में काफी कठिनाई होती थी।

    उन्हें पहले दूर स्थित केंद्र तक धान ले जाने के लिए वाहन मालिकों को अतिरिक्त किराया देना पड़ता था तथा कई बार समय पर वाहन भी उपलब्ध नहीं हो पाते थे। इसके अतिरिक्त, पुराने केंद्र में किसानों की संख्या अधिक होने से काफी समय भी लगता था। अब ग्राम भर्रीटोला-43 में ही नवीन खरीदी केंद्र खुल जाने से इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान हो गया है।

    खेत के पास ही उपार्जन केंद्र होने से समय की हो रही बचत
    ग्राम भर्रीटोला-43 के ही एक अन्य किसान श्री महेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उनका खेत, केंद्र के आसपास ही स्थित हैं, जिससे अब वे फसल काटकर सीधे नवीन केंद्र में आसानी से धान बेचने ला रहे हैं। गांव के नजदीक ही खरीदी केंद्र की सुविधा मिलने से किसानों के बहुमूल्य समय की बचत हो रही है और खेती-किसानी के अन्य कार्यों में भी सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस नवीन केंद्र के खुलने से क्षेत्र के सभी 6 ग्रामों के किसान बहुत उत्साहित हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : श्री अरुण साव

    November 17, 2026

    नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत

    November 17, 2026

    शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा

    November 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.