Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Crime News : दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, फूड कॉर्नर के कारीगर की गला रेतकर हत्या…
    • बचाव के लिए NDRF-SDRF की टीमें तैयार,20 नवंबर को तट से टकरा सकता है चक्रवात अकवान…
    • विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:लिए गएमहत्वपूर्ण निर्णय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी
    • बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक
    • गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल श्री डेका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»बचाव के लिए NDRF-SDRF की टीमें तैयार,20 नवंबर को तट से टकरा सकता है चक्रवात अकवान…
    मौसम

    बचाव के लिए NDRF-SDRF की टीमें तैयार,20 नवंबर को तट से टकरा सकता है चक्रवात अकवान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विशाखापत्तनम – बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, इसके 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटवर्ती इलाकों को पार करने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

    बुधवार को जारी आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात 18 नवंबर की सुबह 5:30 बजे गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ। उस समय यह दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। सुबह 8:30 बजे तक यह चेन्नई से लगभग 570 किलोमीटर पूर्व, विशाखापत्तनम से 580 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और मछलीपट्टनम से 590 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

    आईएमडी के दोपहर 1:30 बजे के अपडेट के अनुसार, तूफान के उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 20 नवंबर को दोपहर तक मछलीपट्टनम से पुरी के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है।

    तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
    चक्रवात के प्रभाव से 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में 18 से 20 नवंबर के दौरान बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

    आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के प्रबंध निदेशक और रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी (RTGS) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 13 टीमें, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की 11 टीमें और दमकल विभाग की इकाइयां तैयार रखी गई हैं।

    APSDMA ने तटीय इलाकों के लोगों से अपील की है कि आपात स्थिति को छोड़कर घरों से बाहर न निकलें। किसानों को भी खेती-किसानी के काम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    गृह मंत्री वी. अनीता ने तैयारियों की समीक्षा की
    चक्रवात के गंभीर रूप लेने के बाद आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वी. अनीता ने अधिकारियों के साथ स्थिति और राहत-बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन को अगले 48 घंटों तक सतर्क रहने और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

    अधिकारियों के अनुसार, चक्रवात की गति पहले काफी धीमी थी और 18 नवंबर की सुबह तक यह लगभग 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में इसकी स्थिति और आगे बढ़ने की दिशा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से मौसम विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…

    November 17, 2026

    कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी…

    November 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में ठंड ने असर दिखाना शुरू, अंबिकापुर 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान

    November 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.