Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
    • महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
    • चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
    • छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
    • चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
    छत्तीसगढ़

    बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सफलता की कहानी

    राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मिली 50 हजार रुपये की सहायता, आज 30 से 35 बकरियों के बने मालिक

    बकरों की बिक्री से अर्जित किए 40 हजार रुपये तक, परिवार की आर्थिक खुशहाली का बना आधार

    रायपुर- मजबूत इच्छाशक्ति, मेहनत और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सहयोग मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ग्राम मातला निवासी श्री मंगेश पोटाई ने इसे साकार कर दिखाया है। कभी आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण बकरी पालन का व्यवसाय बढ़ाने में कठिनाइयों का सामना करने वाले मंगेश आज 30 से 35 बकरियों के मालिक हैं। राज्य शासन की बकरी उद्यमिता विकास योजना से मिली आर्थिक सहायता और पशुधन विकास विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। बकरी पालन अब उनके परिवार की आजीविका और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रहा है।

    सीमित संसाधनों से शुरू हुआ आत्मनिर्भरता का सफर

    नारायणपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत मातला निवासी श्री मंगेश पोटाई, पिता श्री गिंजरू राम, की शुरू से ही बकरी पालन में रुचि थी। वे इसे आय का स्थायी साधन बनाना चाहते थे, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी उनके सपनों के आड़े आ रही थी। इसी दौरान उन्हें पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना की जानकारी मिली। उन्होंने पशु चिकित्सालय बेनूर से संपर्क कर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी की। योजना के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस सहयोग ने उनके व्यवसाय को नई दिशा दी और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को मजबूती प्रदान की।

    मेहनत और बेहतर प्रबंधन से बढ़ा पशुधन, मिलने लगी आमदनी

    आर्थिक सहायता मिलने के बाद मंगेश ने बकरी पालन को व्यवस्थित व्यवसाय के रूप में विकसित करना शुरू किया। पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बकरियों के संतुलित आहार, उचित रखरखाव, स्वच्छ आवास और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी दी। विभागीय मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने धीरे-धीरे पशुधन में वृद्धि की। आज उनके पास लगभग 30 से 35 बकरियां हैं। वे अब तक 10 से 12 बकरों का विक्रय कर लगभग 35 से 40 हजार रुपये की आय अर्जित कर चुके हैं। इस आमदनी से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल रही है और भविष्य में व्यवसाय के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।

    शासकीय सहयोग ने बढ़ाया आत्मविश्वास, अब व्यवसाय विस्तार का सपना

    अपनी सफलता से उत्साहित श्री मंगेश पोटाई बताते हैं कि राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना उनके लिए आर्थिक संबल साबित हुई है। पहले सीमित संसाधनों के कारण वे बकरी पालन को बड़े स्तर पर नहीं कर पा रहे थे, लेकिन शासन से मिली सहायता और पशुधन विकास विभाग के मार्गदर्शन ने उनके सपनों को नई उड़ान दी। अब वे बकरियों की संख्या बढ़ाकर व्यवसाय का और विस्तार करना चाहते हैं, ताकि परिवार की आमदनी में निरंतर वृद्धि हो सके। उन्होंने इस सहयोग के लिए राज्य शासन और पशुधन विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा पशुपालन आधारित स्वरोजगार

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने और पशुपालन आधारित स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नारायणपुर जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में पात्र हितग्राहियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
    मंगेश पोटाई की सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही अवसर, आर्थिक सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन से पशुपालन ग्रामीण परिवारों के लिए आय का महत्वपूर्ण साधन बन सकता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार की आर्थिक खुशहाली की दिशा में बढ़ता कदम है, बल्कि अन्य ग्रामीण युवाओं और पशुपालकों को भी स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

    November 20, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

    November 20, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

    November 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.