Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
    • छत्तीसगढ़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती…
    • छत्तीसगढ़: शराब विवाद में पति-पत्नी की मौत, तीन छोटे बच्चे हुए बेसहारा…
    • छत्तीसगढ़: पांच आदिवासी युवाओं का चयन प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट अमेरिका में ,लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण…
    • सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर पुलिस की चूक से मचा हड़कंप…
    •  युवती का पीछा करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ की कार्रवाई
    • पाकिस्तान के 81% हथियार चीन से, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी की मदद : रिपोर्ट
    • भारत-पाकिस्तान का मैच? वैभव सूर्यवंशी बरपाएंगे कहर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर पुलिस की चूक से मचा हड़कंप…
    मुख्य समाचार

    सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर पुलिस की चूक से मचा हड़कंप…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर- क्या हो जब तैयारी हो किसी और को गार्ड ऑफ ऑनर देने की और दे दी जाए किसी और को. ऐसा ही कुछ हुआ है यूपी के सहारनपुर में. जहां पुलिस ने जज साहेब की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. प्रशासन की चूक का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से ओवैसी अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस पहुंचे हैं. जहां पहले से ही पुलिसकर्मी गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी में हैं. इसी बीच पार्टी कार्यकर्ता ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर लेने के लिए कहते हैं. हालांकि इस वीडियो में दिख रहा है कि ओवैसी भी प्रशासन की तरफ से दिए जा रहे गार्ड ऑफ ऑनर को लेकर जरा असहज महसूस कर रहे हैं.

    उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें भी इस बात का एहसास है कि आखिर कुछ तो कहीं गड़बड़ है. लेकिन इससे पहले कि वो कुछ समझ या पूछ पाते वो गार्ड ऑफ ऑनर दे रहे पुलिसकर्मियों को सैल्यूट करते हैं और वहां चले जाते हैं. खास बात ये है कि प्रशासन की तरफ से जो गार्ड ऑफ ऑनर ओवैसी को दिया गया वो सुप्रीम कोर्ट के जज को दिया जाना था. 

    इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.ऐसे में जज की जगह ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हुई चूक को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

    इस घटना के बाद से ही अब यह चर्चा है कि आखिर अधिकारियों से इतनी बड़ी गफलत कैसे हो गई. क्या यह केवल प्रशासनिक चूक थी या फिर  ये जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का गंभीर मामला है. घटना ने सरकारी प्रोटोकॉल के पालन और प्रशासनिक समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

    November 21, 2026

     युवती का पीछा करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ की कार्रवाई

    November 21, 2026

    पाकिस्तान के 81% हथियार चीन से, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी की मदद : रिपोर्ट

    November 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.