Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
    • छत्तीसगढ़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती…
    • छत्तीसगढ़: शराब विवाद में पति-पत्नी की मौत, तीन छोटे बच्चे हुए बेसहारा…
    • छत्तीसगढ़: पांच आदिवासी युवाओं का चयन प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट अमेरिका में ,लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण…
    • सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर पुलिस की चूक से मचा हड़कंप…
    •  युवती का पीछा करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ की कार्रवाई
    • पाकिस्तान के 81% हथियार चीन से, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी की मदद : रिपोर्ट
    • भारत-पाकिस्तान का मैच? वैभव सूर्यवंशी बरपाएंगे कहर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पाकिस्तान के 81% हथियार चीन से, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी की मदद : रिपोर्ट
    मुख्य समाचार

    पाकिस्तान के 81% हथियार चीन से, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी की मदद : रिपोर्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : अमेरिकी संसद को सौंपी गई एक अहम सालाना रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है कि मई 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन ने पाकिस्तान को समर्थन दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग का यह कदम भारत की बढ़ती आर्थिक और सैन्य ताकत से मिलने वाली रणनीतिक चुनौती को साधने तथा भारत के बढ़ते दबाव को कम करने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। ‘यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन’ (USCC) की 2026 की वार्षिक रिपोर्ट में ‘चीन का दूसरा मोर्चा: भारत और इंडो-पैसिफिक में US स्ट्रैटेजी का भविष्य’ शीर्षक से एक पूरा अध्याय इस विषय पर समर्पित है।

    पाकिस्तान के कुल हथियार आयात में चीन की हिस्सेदारी 81 प्रतिशत
    रिपोर्ट के अनुसार, इसमें शामिल निष्कर्ष फरवरी 2026 की सुनवाई, भारत में फैक्ट-फाइंडिंग दौरे, अधिकारियों व कारोबारी प्रतिनिधियों से बातचीत और अन्य शोध पर आधारित हैं। आयोग ने कहा है कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौर से ही पाकिस्तान को समर्थन देना बीजिंग के लिए भारत के साथ शक्ति संतुलन साधने का जरिया रहा है। रिपोर्ट बताती है कि चीन पाकिस्तान का प्रमुख रक्षा आपूर्तिकर्ता है और 2020 से 2024 के बीच पाकिस्तान के कुल हथियार आयात में चीन की हिस्सेदारी 81 प्रतिशत रही। इस नजदीकी ने भारत की उस चिंता को और गहरा किया है कि किसी एक मोर्चे का टकराव दो मोर्चों की चुनौती में बदल सकता है। कमीशन के आकलन के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन प्रत्यक्ष युद्ध में उतरे बिना संकट के समय पाकिस्तान को मजबूत करने में जुटा रहा।

    साइबर हमलों और समुद्री निगरानी के जरिए भी मदद का दावा
    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टकराव के दौरान पाकिस्तान ने चीन से मिले उन्नत हथियारों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा, चीनी हैकर्स ने भारत के केंद्रीय सरकारी IT सिस्टम, दूरसंचार और डिजिटल सेवाओं पर बड़े पैमाने पर डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल-ऑफ-सर्विस (DDoS) हमले करने की कोशिश की। हालांकि, आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके पास साइबर हमलों की अंतिम जिम्मेदारी तय करने की क्षमता नहीं है, लेकिन भारतीय महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे (क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर) पर हुए सबसे उन्नत हमले चीनी जमीन से संचालित हुए।

    रिपोर्ट के अनुसार, तनाव के दौर में चीन ने भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के नजदीक उन्नत सेंसर से लैस एक सर्वेक्षण पोत (सर्वे वेसल) और बंगाल की खाड़ी में एक अन्य जहाज तैनात किया, जिनके जरिए भारतीय सैन्य गतिविधियों पर नजर रखते हुए समुद्री माध्यम से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी पहुंचाई गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

    November 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर पुलिस की चूक से मचा हड़कंप…

    November 21, 2026

     युवती का पीछा करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ की कार्रवाई

    November 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.