Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    • राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
    • पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री
    • राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
    • घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए – राज्यपाल श्री डेका
    • देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – श्री अरुण साव
    • भाई के साथ मिलकर किया पत्नी का बलात्कार, विरोध पर की मारपीट, अदालत ने सुनाई सजा, अब जेल में कटेंगे 20 साल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, 8 साल पुराने मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
    मुख्य समाचार

    यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, 8 साल पुराने मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया। यह आदेश ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनाम रईस खान की अदालत ने विकास संस्कृत्यायन उर्फ विकास पांडे द्वारा दायर मामले में दिया है। इससे पहले, अदालत ने राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। इस मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी।

    2018 का यह मानहानि मामला क्या है?

    यह कानूनी विवाद मई 2018 में ध्रुव राठी द्वारा बनाए गए एक वीडियो से जुड़ा है। वीडियो का नाम ‘BJP IT Cell Part II’ था। इस वीडियो में आरोप लगाया गया था कि भारतीय जनता पार्टी के IT सेल ने शिकायतकर्ता विकास पांडे को उन्हें बदनाम करने के लिए पैसे देने की कोशिश की थी।

    इस वीडियो को ध्रुव राठी के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया था और उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने भी इसे रीट्वीट किया था। इसके बाद विकास पांडे ने आरोपों को गलत बताते हुए ध्रुव राठी और अरविंद केजरीवाल दोनों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

    पहले भी जारी हो चुका है वारंट

    इस मामले में अदालत पहले ही राठी के खिलाफ दो बार जमानती वारंट 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को जारी कर चुकी थी। इससे पहले 12 अक्टूबर को अदालत ने शिकायतकर्ता की ओर से दायर एक अर्जी मंजूर कर ली थी, जिसमें मामले की जल्द सुनवाई और राठी के खिलाफ हाथ से दी जाने वाली समन जारी करने की मांग की गई थी।

    3 दिसंबर को होगी सुनवाई

    शिकायतकर्ता के वकील समक्ष शर्मा ने अदालत में दलील दी थी कि ध्रुव राठी विदेश में रहते हैं, इसलिए कई सालों से उन्हें समन नहीं पहुंचाया जा सका है। जिसके बाद अब अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को तय की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

    November 23, 2026

    ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    November 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.