Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • Breaking : ‘परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP’, शरद पवार से मुलाकात के बाद जितेंद्र आव्हाड का एलान
    • मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल
    • संकरी गुफा देखने अंदर घुस गई महिला, फंसने के बाद रोकर मांगने लगी मदद, वीडियो देखकर भड़के लोग
    • बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप
    • छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
    • छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल
    • छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूदः विशेषज्ञ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    • 23 राज्यों की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था और मोर बिजली ऐप का किया अध्ययन
    • स्मार्ट मीटर से पारदर्शिता, बिजली चोरी एवं लाइन लॉस में कमी और उपभोक्ताओं को मिल रहीं डिजिटल सुविधाओं की सराहना
    • सुरक्षा ऐप और प्रकाश ऐप की कार्यप्रणाली को भी बताया उपयोगी

    रायपुर- देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर के प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल बिजली सेवाओं की सराहना की है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर और मोर बिजली ऐप के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की सटीक जानकारी सहित अनेक सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ की यह व्यवस्था दूसरे राज्यों की विद्युत वितरण कंपनियों के लिए भी उपयोगी और अनुकरणीय साबित हो सकती है।

    ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन (एआईडीए) एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन विजिट कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिनिधिमंडल को राजनांदगांव एवं दुर्ग जिले में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया तथा बैटरी एनर्जी स्टोरेज आधारित सोलर पावर प्लांट का अवलोकन कराया गया। प्रतिनिधियों ने स्मार्ट मीटर की स्थापना, संचालन, निगरानी एवं उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल सुविधाओं की जानकारी ली।

    बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड), दिल्ली की सुश्री अनुराधा सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने बहुत अच्छा कार्य किया है। इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है। एआईडीए के माध्यम से छत्तीसगढ़ की व्यवस्था का अध्ययन करने का अवसर मिला। यहां मीटर रीडिंग सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से उपभोक्ताओं को पारदर्शी सेवाएं मिलती हैं।
    उन्होंने बताया कि जोन स्तर तक विद्युत व्यवस्था की निगरानी प्रकाश ऐप के माध्यम से की जा रही है। इससे अधिकारियों को कार्यों की मॉनिटरिंग करने में सुविधा मिलती है। स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी एवं मीटर टेंपरिंग पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलती है, जिससे लाइन लॉस कम करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी डिस्कॉम्स को अपनी बेहतर कार्यप्रणालियां एक-दूसरे के साथ साझा करनी चाहिए, ताकि देशभर में अच्छी व्यवस्थाओं को अपनाया जा सके।
    मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीपीकेवीवीसीएल), इंदौर की जूनियर इंजीनियर सुश्री शालू मोदी ने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण के दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उसकी पूरी तरह जांच की जाती है। यह प्रक्रिया उन्हें विशेष रूप से अच्छी लगी, क्योंकि इससे त्रुटियों की संभावना कम होती है। उन्होंने कहा कि यहां मीटर का कनेक्शन कटने के बाद भी उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है कि वह दोबारा सक्रिय क्यों नहीं हुआ। इस व्यवस्था से संभावित राजस्व नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है।
    साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) के सीनियर मैनेजर श्री सुमित कुमार ने कहा कि यह दो दिवसीय अध्ययन कार्यक्रम सभी राज्यों की विद्युत वितरण कंपनियों के लिए उपयोगी रहा। छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं के लिए एक ही मोर बिजली ऐप में अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे बिजली खपत की जानकारी प्राप्त करने सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाता है। उपभोक्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए कई ऐप इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
    उन्होंने मैदानी अमले की सुरक्षा के लिए विकसित सुरक्षा ऐप की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से अधिकारी यह निगरानी कर सकते हैं कि मैदानी कर्मचारी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्य कर रहे हैं या नहीं। यह पहल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है और अन्य राज्यों की वितरण कंपनियों के लिए भी उपयोगी हो सकती है।
    तेलंगाना नॉर्दर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (टीजीएनपीडीसीएल) के अधीक्षण अभियंता श्री गोपी कृष्णा ने कहा कि मोर बिजली ऐप के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत की पूरी जानकारी मोबाइल पर एक क्लिक में मिल जाती है। बिजली से संबंधित विभिन्न सुविधाएं और समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था भी ऐप पर उपलब्ध है। उन्होंने इस ऐप को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि दूसरे राज्यों की विद्युत वितरण कंपनियां भी इससे लाभान्वित हो सकती हैं।
    दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन दुर्ग क्षेत्रीय कार्यालय में हुआ। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष शैलेट ने देशभर से आए प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रायपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री ए.के. लखेरा तथा राजनांदगांव के मुख्य अभियंता श्री हर्ष कुमार मेश्राम विशेष रूप से उपस्थित थे।
    कार्यक्रम में बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड), एमपीपीकेवीवीसीएल (मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड), डीवीसी (दामोदर वैली कॉरपोरेशन), एवीवीएनएल (अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड), टीएसईसीएल (त्रिपुरा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड) तथा एचपीएसईबीएल (हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड) सहित देशभर की विभिन्न विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    November 27, 2026

    मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप

    November 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.