Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल
    • बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप
    • छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
    • छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल
    • निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
    • मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला,लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर…
    • मामूली विवाद में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद आलम नईमी पर जानलेवा हमला, फायरिंग में घायल…
    • यूपी चुनाव में अलग रणनीति की झलक,अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ किया जारी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा राज्य स्तरीय समारोह

    14 साहित्यिक कृतियों का होगा विमोचन, छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले पांच साहित्यकार होंगे सम्मानित

    साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन में बिखरेगी छत्तीसगढ़ी भाषा की सोंधी महक

    रायपुर-छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति, परंपराओं और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव को समर्पित छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में किया जाएगा। संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के साथ साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने वाली विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। विधायक श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन तथा संस्कृति एवं राजभाषा संचालक डॉ. संजय कन्नौजे विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह के उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार स्वागत उद्बोधन देंगी तथा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा अध्यक्षीय उद्बोधन देंगे।

    छत्तीसगढ़ी भाषा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा होने के साथ ही यहां के जनजीवन, लोक साहित्य, लोकगीतों, लोककथाओं और सामाजिक परंपराओं की संवाहक है। राजभाषा दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति जनमानस में गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने, साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने तथा नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

    छत्तीसगढ़ी साहित्य की 14 कृतियों का होगा विमोचन

    समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए साहित्यकारों की 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया जाएगा। इनमें श्री अरविंद मिश्र की ‘नोहर-छोहर छत्तीसगढ़’, श्री बिसरू राम कुर्रे की ‘माटी के लाल’, श्री गणेश्वर पटेल की ‘आखर अउ अंजोर’, श्रीमती पद्मा साहू ‘पर्वणी’ की ‘उधारी के सुवासा’, श्रीमती सुमित्रा साहू की ‘छत्तीसगढ़ के गहना-गुरिया परिधान’, श्री रामकुमार वर्मा की ‘जसगीत झांकी भाग-02’, श्री अमोल दास टंडन की ‘मय माटी अंव रे झन बाटव ये देश ल’, श्री बलराम मिर्झा की ‘धर्म क्रांति के अगवा’, सुश्री प्रिया देवांगन की ‘माटी के सिरजाय छंद’, श्रीमती सुधा वर्मा (डॉ. सत्यभामा आडिल) की ‘अंचरा के धागा’, श्रीमती सुधा वर्मा की ‘ठउर खोजत बसंत’, श्री डोरे लाल कैवर्त की ‘अमृत गंगार’, श्री बंशीधर लाल की ‘सियान के गोठ’ तथा श्री डूमन लाल धु्रव की ‘जिनगी बिरथा नइ जाय’ शामिल हैं। इन साहित्यिक कृतियों के विमोचन से छत्तीसगढ़ी साहित्य के विविध आयामों को पाठकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले पांच साहित्यकारों का होगा सम्मान

    समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य की सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें गरियाबंद जिले के श्री मकसूदन राम साहू ‘बरीवाला’, रायगढ़ जिले की श्रीमती सुधा देवांगन, सरगुजा जिले के बतौली निवासी श्री सुदामा राम गुप्ता तथा रायपुर जिले के श्री ईश्वर साहू ‘बंधी’ एवं श्री गोविंद धनगर शामिल हैं। इस अवसर पर अतिथियों को छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप ‘मया चिन्हारी’ भी भेंट की जाएगी।

    ‘पुरखा के सुरता’ में स्मरण किया जाएगा साहित्यिक योगदान

    राजभाषा दिवस के दूसरे सत्र में दोपहर एक बजे से दो बजे तक साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। ‘पुरखा के सुरता’ विषय पर आयोजित परिचर्चा स्वर्गीय डॉ. सत्यभामा आडिल को समर्पित होगी। इसमें डॉ. कल्पना मिश्रा एवं डॉ. रेशमा अंसारी वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगी। यह परिचर्चा छत्तीसगढ़ी साहित्य की समृद्ध विरासत और पूर्ववर्ती साहित्यकारों के योगदान को स्मरण करने का अवसर होगी।

    कवि सम्मेलन में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी माटी के स्वर

    समारोह के तीसरे सत्र में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में साहित्यकार एवं कविगण अपनी रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास, लोकजीवन, सांस्कृतिक विविधता और माटी से जुड़ी भावनाओं को अभिव्यक्त करेंगे। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा एवं सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने प्रदेश के साहित्यकारों, कवियों, लेखकों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा प्रेमियों को मातृभाषा के इस उत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। राजभाषा दिवस का यह आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा प्रदेश की भाषायी एवं सांस्कृतिक अस्मिता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल

    November 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.