Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल
    • बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप
    • छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
    • छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल
    • निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
    • मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला,लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर…
    • मामूली विवाद में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद आलम नईमी पर जानलेवा हमला, फायरिंग में घायल…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    छत्तीसगढ़

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाल विवाह मुक्ति रथ रवाना, 100 दिवसीय जन-जागरण अभियान शुरू

    बाल प्रहरियों ने साझा किए अनुभव; बाल विवाह रोकने में साहस दिखाने वाले बच्चों का सम्मान

    रायपुर-बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सपनों पर असर डालने वाली गंभीर चुनौती है। बच्चों को पढ़ने, आगे बढ़ने और अपनी राह चुनने का अवसर देना परिवार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़-जन-संवाद’ कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और 100 दिवसीय जन-जागरण अभियान का शुभारंभ किया।

    बच्चों के अधिकारों पर हुआ संवाद

    अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस और ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों और इस प्रयास में समाज की भूमिका पर चर्चा हुई।

    बच्चों के साथ विशेष जन-संवाद में बाल प्रहरियों ने बाल विवाह रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों और अपने अनुभवों को साझा किया। बाल विवाह रोकने में साहसिक भूमिका निभाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की सामूहिक शपथ भी दिलाई।

    गांव-गांव तक पहुंचेंगी जागरूकता गतिविधियां

    मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 27 नवंबर 2024 को शुरू हुआ ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश को बाल विवाह से मुक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

    उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 10 मार्च 2024 को ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ शुरू किया गया था। गांव-गांव में जागरूकता गतिविधियों के साथ पंचायतों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रशासन और समुदाय के सहयोग से बाल विवाह रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि बालोद जिले की 436 ग्राम पंचायतों और 9 नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त होने का प्रमाणपत्र दिया गया है। सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतें भी बाल विवाह मुक्त घोषित की गई हैं। सूचना मिलने पर प्रदेश में 800 से अधिक बाल विवाह रुकवाए गए हैं। बच्चों की सहायता और सुरक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सक्रिय रूप से काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नोनी सुरक्षा योजना और महतारी वंदन योजना जैसी पहल बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर दे रही हैं। बाल विवाह की सूचना मिलने पर उसे गंभीरता से लेना और रोकथाम में सहयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वर्ष 2030 तक छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य सामूहिक संकल्प और लगातार प्रयासों से हासिल किया जा सकता है।

    अतिथियों ने साझा किए विचार

    कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार ने छत्तीसगढ़ में बाल विवाह की स्थिति और रोकथाम के प्रयासों की जानकारी दी। राष्ट्रीय स्तर पर बाल विवाह रोकथाम के कार्यों पर श्री ओम प्रकाश पाल ने विचार रखे। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक श्री धनंजय टिंगल ने भी संबोधित किया। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह उन्मूलन में आयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला।

    विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस

    November 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.