Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान
    • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ
    • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • Breaking : ‘परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP’, शरद पवार से मुलाकात के बाद जितेंद्र आव्हाड का एलान
    • मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल
    • संकरी गुफा देखने अंदर घुस गई महिला, फंसने के बाद रोकर मांगने लगी मदद, वीडियो देखकर भड़के लोग
    • बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप
    • छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ
    छत्तीसगढ़

    सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए

    रायपुर- प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की 14,193 उचित मूल्य दुकानों के जरिए 83.27 लाख राशन कार्डधारियों को निर्धारित पात्रतानुसार चावल, नमक, शक्कर, चना और केरोसिन का नियमित आबंटन व वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। केरोसिन लगभग 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है। केरोसिन 62 रुपये से 82 रुपये प्रति लीटर निर्धारित होने के कारण हितग्राहियों द्वारा उठाव कम

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जारी बयान में कहा है कि जनवरी 2026 से नवंबर 2026 तक प्रदेश में 26.51 लाख टन चावल, 95,832 टन नमक, 62,083 टन शक्कर और 36,244 टन चना का बड़े पैमाने पर राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार वितरण किया गया है। केवल नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केन्द्रों में उपलब्धता न होने के कारण जुलाई 2026 से चना तथा अक्टूबर 2026 से शक्कर का वितरण अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है, जिसे राशन दुकानों से व्यवस्था पूरी तरह समाप्त होने के रूप में प्रस्तुत करना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।

    गरियाबंद के मैनपुर और देवभोग मे राशन वितरण की स्थिति

    विभाग के अनुसार, गरियाबंद जिले के मैनपुर और देवभोग विकासखंडों में भी खाद्यान्न वितरण नियमित रूप से हुआ है और प्रदाय केन्द्रों में स्टॉक की अनुपलब्धता के चलते ही जुलाई से चना तथा अक्टूबर से शक्कर का वितरण रुका है। मैनपुर विकासखंड के कुल 45,763 राशनकार्ड प्रचलित हैं। यहाँ जनवरी से नवंबर 2026 तक 1,47,888 क्विंटल चावल, 8,615 क्विंटल नमक, 5,548 क्विंटल चना और 3,807 क्विंटल शक्कर वितरित की गई, साथ ही प्रतिमाह 2,829 लीटर केरोसिन का आबंटन दिया जा रहा है। देवभोग विकासखंड के कुल 33,457 राशनकार्डों के विरुद्ध जनवरी से नवंबर 2026 तक 1,09,015 क्विंटल चावल, 3,150 क्विंटल नमक और 2,843 क्विंटल शक्कर का वितरण किया गया है तथा प्रतिमाह 2,263 लीटर केरोसिन का आबंटन जारी है।

    राज्य को प्रतिमाह 508 किलोलीटर केरोसिन 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है

    केरोसिन के संबंध में विभाग ने बताया कि इसका आबंटन भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से प्राप्त होता है और वर्तमान में राज्य को प्रतिमाह 508 किलोलीटर केरोसिन मिल रहा है, जो लगभग 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है। जिलों में उपभोक्ता दर 62 रुपये से 82 रुपये प्रति लीटर निर्धारित होने के कारण हितग्राहियों द्वारा उठाव कम (लगभग 30 से 40 प्रतिशत) हो रहा है।पारदर्शिता और सही लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने के लिए बायोमेट्रिक अंगूठे के निशान सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। राज्य में लाखों राशनकार्डधारियों को उचित मूल्य दुकानों के जरिए नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन वितरण जारी है, ताकि पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न मिल सके और उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा है कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की अनुपलब्धता जैसी भ्रामक जानकारी से दूर रहें और और ऐसी जानाकरी का सत्यापन उचित मूल्य दुकानों में जाकर कर सकते है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    November 27, 2026

    मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप

    November 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.