Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य
    • धान खरीदी के साथ किसानों के स्वास्थ्य की भी चिंता
    • करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात
    • धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान
    • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ
    • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • Breaking : ‘परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP’, शरद पवार से मुलाकात के बाद जितेंद्र आव्हाड का एलान
    • मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»धान खरीदी के साथ किसानों के स्वास्थ्य की भी चिंता
    छत्तीसगढ़

    धान खरीदी के साथ किसानों के स्वास्थ्य की भी चिंता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव के सभी 122 उपार्जन केन्द्रों में लग रहे विशेष स्वास्थ्य शिविर

    रायपुर- राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही किसानों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल के तहत किसानों को धान उपार्जन केन्द्रों में ही स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

    4 समिति के 83 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण

    इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के चार उपार्जन केन्द्रों-कन्हारपुरी, कोहका, रतनभाठ और कोलिहापुरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 83 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन शिविरों में रक्तचाप, ब्लड शुगर एवं यूरिन की जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। किसानों के साथ-साथ उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत हमालों और समिति के कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

    धान उपार्जन केन्द्रों में ही किसानों के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा

    आज के शिविरों में कोलिहापुरी के 30 किसानों का, कोहका के 24 किसानों का, रतनभाठ के 15 किसानों को और कन्हारपुरी धान उपार्जन केन्द्र के 14 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। किसानों को खेती-किसानी की व्यस्तता के चलते नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में एक ही स्थान पर धान विक्रय और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से किसानों के समय की बचत हो रही है और स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान भी संभव हो पा रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से धान विक्रय के लिए केन्द्रों में आने के दौरान इन शिविरों का लाभ उठाने और नियमित जांच कराने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य

    November 28, 2026

    करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात

    November 28, 2026

    सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ

    November 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.