Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली से वंचित बस्तर के गांवों में पहुंचेगी ग्रिड से बिजली, 435 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू*
    • भारत में बाल पोषण को मजबूत बनाना: एनीमिया से व्यापक रूप से निपटने के लिए संपदा से मिली अंतर्दृष्टि
    • राज्यपाल श्री डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
    • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
    • भीषण हादसा, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर; 4 की मौत…
    • छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में BJP सांसद लक्ष्मी वर्मा कार हादसे में घायल, हाथ में फ्रैक्चर के बाद रायपुर एम्स में भर्ती
    • परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»Ind vs NZ 2nd Test Day 2: न्‍यूजीलैंड के 356 रन के जवाब में भारत दूसरे दिन स्‍टंप तक 116/6
    खेल

    Ind vs NZ 2nd Test Day 2: न्‍यूजीलैंड के 356 रन के जवाब में भारत दूसरे दिन स्‍टंप तक 116/6

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच क्राइस्‍टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन आधी से ज्‍यादा मेहमान टीम 116/6 के स्‍कोर पर पवेलियन लौट गई है। टीम इंडिया अभी भी कीवी टीम से पहली पारी के आधार पर 240 रन पीछे है। न्‍यूजीलैंड की टीम को उसकी पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने 356 के स्‍कोर पर ऑल आउट किया था, जिसमें आकाश दीप ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। वहीं, भारतीय पारी में यशस्‍वी जायसवाल (0), देवदत्‍त पडिक्‍कल (21), शुभमन गिल (17), केएल राहुल (25), ऋषभ पंत (23) और वाशिंगटन सुंदर (10) पवेलियन लौट गए हैं।

    दूसरे दिन स्‍टंप तक भारत ने 116 रन पर गंवाए शीर्ष छह बल्‍लेबाज

    भारत की पहली पारी की शुरुआत बेहद ही खराब रही। टीम इंडिया को पहला झटका पहले ही ओवर में शून्‍य के स्‍कोर पर यशस्‍वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 6 गेंदों का सामने करते हुए शून्‍य के निजी स्‍कोर पर मैट हेनरी का शिकार बने। इसके बाद भारत का दूसरा विकेट 7.2 ओवर में 33 के स्‍कोर पर देवदत्‍त पडिक्‍कल के रूप में गिरा। उन्‍होंने 20 गेंदों पर एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 21 रन की पारी खेली और काइल जैमीसन का पहला शिकार बने।

    जैमीसन और डफी ने चटकाए दो-दो विकेट

    जैमीसन ने 59 के स्‍कोर पर भारत को तीसरा बड़ा झटका कप्‍तान शुभमन गिल के रूप में 14.4 ओवर में दिया। गिल 29 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारत का चौथा विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा। वह 39 गेंदों पर एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 23 रन बनाकर जैकब डफी का पहला शिकार बने। भारत का स्‍कोर 104 पर ही पहुंचा था कि डफी ने केएल राहुल (25) को आउट कर पांचवां झटका दिया। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर सिर्फ 10 रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार बने। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक अपनी पहली पारी में 116 के स्‍कोर पर अपने शीर्ष 6 बल्‍लेबाजों को खो दिया है।

    आकाश दीप ने आधी न्‍यूजीलैंड की टीम को अकेले ही किया आउट

    इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 356 रन पर ऑल आउट हो गई। कीवी टीम की ओर से कप्तान टॉम लैथम ने 128 गेंदों पर 59 रन, डेवोन कॉनवे ने 79 गेंदों पर 31 रन, ग्लेन फिलिप्स ने 67 गेंदों पर 36 रन और अपना 50वां टेस्ट खेल रहे टॉम ब्लंडेल ने 211 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 89 रन की जबरदस्त मैराथन पारी खेली। न्‍यूजीलैंड को 356 पर ऑल आउट करने में जहां आकाश दीप ने अहम भूमिका निभाई है। उन्‍होंने 31.3 ओवर में 99 रन देकर 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है, जिसमें 8 मेडन ओवर भी शामिल है। वहीं, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने भी दो-दो विकेट लिए और वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    IND vs NZ: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों ने किया कमाल, हरे हुए मैच को किया ड्रॉ, आखिरी दिन आखिरी सेशन में विकेट के लिए तरसा भारत

    November 23, 2026

    भारत-पाकिस्तान का मैच? वैभव सूर्यवंशी बरपाएंगे कहर

    November 21, 2026

    भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी:31 में वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत, ICC ने जारी किया 2035 तक का शेड्यूल; देखें लिस्ट…

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.