Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»भिलाई»रेमो डिसूजा ने डांस ग्रुप से की 12 करोड़ की ठगी, पत्नी लिजेल समेत 7 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
    भिलाई

    रेमो डिसूजा ने डांस ग्रुप से की 12 करोड़ की ठगी, पत्नी लिजेल समेत 7 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Akhandbharathnkp.com/बॉलीवुड के कोरियोग्राफर  और डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा  समेत 7 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सभी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कोरियोग्राफर पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। रेमो और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के खिलाफ एक डांस ग्रुप से 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।

    एक अधिकारी ने बताया कि एक 26 साल के डांसर ने रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य लोगों पर ये आरोप लगाया है। पीड़ित डांसर ने 16 अक्टूबर को मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रेमो डिसूजा और अन्य 6 लोगों के खिलाफ धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं तले इस मामले को दर्ज कर लिया है।

    प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसके साथियों के साथ 2018 से जुलाई 2024 के बीच कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई।इस डांस मंडली ने एक टेलीविजन शो में प्रस्तुति दी थी और जीत हासिल की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर दिखाया कि यह समूह उनका है और 11.96 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि हड़प ली। अधिकारी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपी ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, एक पुलिसकर्मी और रमेश गुप्ता हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

    बता दें कि कोरियोग्राफर होने के अलावा, रेमो 2009 से कई डांस रियलिटी शो में जज रहे हैं। वह डांस इंडिया डांस, झलक दिखला जा, डांस के सुपरस्टार, डांस प्लस, डांस चैंपियंस, इंडियाज बेस्ट डांसर, डीआईडी ​​लिटिल मास्टर में जज रह चुके हैं। और डीआईडी ​​सुपर मॉम्स सहित कई दूसरे डांसिंग शो जज कर चुके हैं। 2018 और 2024 के बीच, उन्होंने डांस प्लस (सीजन 4, 5, 6), इंडियाज बेस्ट डांसर, हिप हॉप इंडिया और डांस प्लस प्रो समेत कई शो में जज की कुर्सी संभाली है।

    डायरेक्टर के रूप में उनके प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रेमो डिसूजा ने सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ समेत टाइगर श्रॉफ की ‘फ्लाइंग जट्ट’ और ABCD फ्रेंचाइजी को बनाया है। रेमो इन दिनों अपनी अपनी प्राइम वीडियो फिल्म बी हैप्पी की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    DAC Academy की भिलाई शाखा का भव्य शुभारंभ, शिक्षा जगत में एक नई शुरुआत

    August 6, 2026

    दुर्ग जिले के पंचशील नगर में एक अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प मिला…

    July 24, 2026

    लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.