Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल
    • जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कोच में लगी आग, दमकल ने रेल कर्मियों के साथ मिलकर बुझाई
    • छत्तीसगढ़:शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट…
    • सुबह उठते ही पेट हो जाएगा एकदम साफ, बस रात में सोने से पहले खाएं ये चीजें…
    • समावेशी, पारदर्शी सरकारी खरीद का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जेम
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की
    • रायपुर-मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली
    • कुंभ समेत 5 राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, सूर्य ग्रहण में रहें सावधान!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»बिलासपुर»JEE, NEET, SSC की कोचिंग फ्री में:NCERT ने SATHEE पोर्टल लॉन्च किया, IIT-AIIMS के टीचर्स कराएंगे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी
    बिलासपुर

    JEE, NEET, SSC की कोचिंग फ्री में:NCERT ने SATHEE पोर्टल लॉन्च किया, IIT-AIIMS के टीचर्स कराएंगे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    JEE, NEET, SSC की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को अक्सर कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में मोटी रकम चुकानी पड़ती है। बहुत से बच्चों के माता-पिता बच्चों के भविष्य के बारे में सोचकर महंगी से महंगी फीस चुकाने को मजबूर हो जाते हैं।

    मगर कैसा हो जाए अगर इन सब एग्जाम्स की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग मिलने लगे? बस इसी उद्देश्य के लिए NCERT ने SATHEE योजना शुरू की है।

    नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT ने कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम यानी SATHEE योजाना लॉन्च की है। इसके जरिए स्टूडेंट्स IIT-JEE, NEET, SSC जैसे एग्जाम्स की तैयारी फ्री में कर सकेंगे।

    सब्जेक्ट एक्सपर्ट करेंगे मार्गदर्शन

    स्टूडेंट्स को NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर SATHEE पोर्टल पर जाना होगा। यहां स्टूडेंट्स खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

    यहां JEE, NEET और SSC के लिए देश के प्रतिष्ठित एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स के प्रोफेसर्स और सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स स्टूडेंट्स को गाइड करेंगे। यहां वीडियो लेक्चर्स और स्टडी मटेरियल बिना किसी शुल्क के अवेलेबल है। इसके अलावा यहां स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस मॉनिटर करने के लिए मॉक टेस्ट और टॉपिक वाइज टेस्ट भी अवेलेबल हैं। साथ ही समय-समय पर प्लेटफॉर्म पर वेबिनार और डाउट क्लासेज भी अरेंज की जाएंगी।

    महंगे कोचिंग सेंटर्स पर लगाम कसना उद्देश्य

    न्यू एजुकेशन पॉलिसी यानी NEP 2020 के तहत सभी के लिए शिक्षा की समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य महंगे कोचिंग सेंटर्स पर स्टूडेंट्स की निर्भरता कम करना और हर एक स्टूडेंट्स तक रिसोर्सेज पहुंचाना है।

    NCERT ने इसकी शुरुआत IIT कानपुर के साथ मिलकर की है। यहां हिंदी, इंग्लिश, तेलुगू, मराठी समेत कई भाषाओं में फ्री कोचिंग की सुविधा अवेलेबल है।

    इस पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए sathee.prutor.ai पर जा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन

    August 7, 2026

    डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण

    August 5, 2026

    मलेरिया के खिलाफ जंगलों में उतरा स्वास्थ्य महकमा, संवेदनशील इलाकों की परखी तैयारियां

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.