Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»बिलासपुर»बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, कहा- ‘अगले दो मैचों में करेंगे दमदार वापसी’
    बिलासपुर

    बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, कहा- ‘अगले दो मैचों में करेंगे दमदार वापसी’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मेहमान टीम ने अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली है। न्यूजीलैंड के लिए यह जीत ऐतिहासिक साबित हुई क्योंकि पिछले 36 साल से उसे भारतीय जमीन पर जीत नसीब नहीं हुई थी, लेकिन अब उसने भारत की जीत के सिलसिले को रोक दिया है। हालाँकि, इस ऐतिहासिक हार के बावजूद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को यकीन है कि न्यूजीलैंड के हाथों पहला टेस्ट आठ विकेट से हारने के बावजूद उनकी टीम उसी तरह वापसी करेगी जैसे इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार मैच जीतकर की थी।

    बता दें कि बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 46 रन पर आउट होने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी में वापसी की लेकिन आठ विकेट से हार गई। रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘इस तरह के मैच होते हैं। हम इसे भुलाकर आगे बढ़ेंगे। हमने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच गंवाने के बाद चार मैच जीते हैं। हमें पता है कि हर एक खिलाड़ी को क्या करना है।’

    रोहित ने स्वीकार किया कि हालात को भांपने में उनसे गलती हुई, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि भारतीय टीम 46 रन पर आउट हो जाएगी। रोहित ने कहा, ‘मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हमें पता था कि शुरुआत में दिक्कत होगी लेकिन हमने यह नहीं सोचा था कि टीम 46 रन पर आउट हो जाएगी। न्यूजीलैंड ने अच्छी गेंदबाजी की और हम नाकाम रहे।’ उन्होंने कहा, ‘दूसरी पारी में हमने अच्छी बल्लेबाजी की। जब आप 350 रन पीछे हों तो ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। कुछ अच्छी साझेदारियां बनीं। हम सस्ते में आउट हो सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरफराज और ऋषभ ने शानदार बल्लेबाजी की। सरफराज ने काफी परिपक्व पारी खेली।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम

    September 9, 2026

    जो खेलेगा, वही खिलेगा… खेल प्रतिभाओं को तराशने और आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार : श्री अरुण साव

    September 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.