रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार इलाके में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी किराएदार ने ही अपने मकान मालिक की हत्या की है। बताया जा रहा है कि मालिक रत्नेश्वर बैनर्जी ने किराएदार से उधार दिए पैसे वापस मांगे थे। जिस पर आरोपी किराएदार मुकेश ने बजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी किराए दार भोपाल फरार हो गया।
जिसके बाद भोपाल से चंडीगढ़ फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। आज शाम तक पुलिस पूरे मामले की खुलासा कर सकती है। आपको बता दें कि आरोपी किराएदार मुकेश भोपाल कर रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि आरोपी भोपाल में लाखों रुपए का धोखाधड़ी करके रायपुर में किराए के घर में रहकर छुपा हुआ था। जिसके बाद बुजुर्ग की हत्या कर वो वापस भोपाल फरार हो गया था। अब पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके रायपुर ले आई है। बताया जा रहा है कि खम्हारडीह थाना में हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज था।
Trending
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
- जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
- Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
- ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप
- रिश्तेदारी से लौट रहे पति-पत्नी के लिए ट्रॉला बना काल, 1 दिन पहले पत्नी अगले दिन पति ने तोड़ दम
- ड्यूटी से लौटते वक्त खाई में गिरी पटवारी की कार…मौत
- किराए के मकान में एक ही परिवार के 3 मूक-बधिर लोगों की बेरहमी से हत्या

