Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने सीईएसएल के ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम प्रारंभ किया
    राष्ट्रीय

    केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने सीईएसएल के ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम प्रारंभ किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत और आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री मनोहर लाल ने आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालयों/विभागों, सीपीएसई और संस्थानों में इलेक्ट्रिक कारों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    सीईएसएल का ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम सरकारी क्षेत्र में ईवी की बढ़ती मांग को पूरा करता है। इसका महत्वाकांक्षी लक्ष्य अगले दो वर्षों में सरकारी कार्यलयों में 5,000 ई-कारों का उपयोग करना है। लचीले खरीद मॉडल द्वारा यह कार्यक्रम विभिन्न प्रकार की ई-कार मेक/मॉडल के उपयोग की अनुमति देता है जो सरकारी कार्यालयों को अपनी परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप हो। यह न केवल सरकार की पर्यावरणीय धारणीयता के विज़न का समर्थन करता है बल्कि 2070 तक सकल शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के अनुरूप भी है। सरकारी बेड़े में ईवी अपनाने को बढ़ावा देकर सीईएसएल कार्बन उत्सर्जन में कटौती, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह ध्यान देने योग्य है कि सीईएसएल ने पहले ही पूरे भारत में लगभग 2000 ई-कारें बेडे़ में शामिल की है और लगभग 17,000 ई-बसों को बेडे़ में शामिल करने में सहयोग कर रहा है।
    इस अवसर पर, भारत सरकार के केंद्रीय विद्युत एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री मनोहर लाल ने कहा, “’ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम सीईएसएल के सतत नवाचार के प्रति समर्पण का उदाहरण है और स्वच्छ गतिशीलता समाधानों की तत्काल आवश्यकता को पूरा करने की इसकी क्षमता को दर्शाता है। मैं न केवल परिवर्तन लाने के लिए बल्कि हरित परिवहन की दिशा में हमारे देश की यात्रा में एक प्रेरक उदाहरण प्रस्‍तुत करने के लिए सीईएसएल की सराहना करता हूँ। इस तरह की पहलों के साथ, भारत एक ऐसे भविष्य के करीब पहुंच रहा है जहां स्वच्छ ऊर्जा आदर्श होगी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी प्रभाव उत्‍पन्‍न करेंगी।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…

    May 5, 2026

    निशांत कुमार की ‘सद्भाव’ यात्रा, बिगड़ रहा जदयू का आपसी प्रेम?…

    May 5, 2026

    राघव चड्ढा के राष्ट्रपति भवन से निकलते ही पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति से मिले, हलचल तेज

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.