ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्टेड, कलेक्टर ने दिया आदेश
बिलासपुर, 13 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत जिले में शासकीय स्कूल भवनों की जांच करायी गयी। परीक्षण और मूल्यांकन में जाँच टीम द्वारा 78 कार्याे में भारी गड़बड़ी पाई गयी है। इन 78 कार्याे में छत का प्लास्टर गिरा हुआ है, पुट्टी खिड़की नही लगी है, छत से सीपेज पानी का रिसाव होना जैसी गड़बड़ियां मिली है। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम, आर.ई.एस. के कार्यपालन अभियंता और संबंधित सी.एम.ओ. को पत्र जारी करते हुए इस्टीमेट के अनुसार कार्य संपादित नहीं करने वाले निर्माण एजेंसी व ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने ऐसे ठेकेदारो को ब्लैकलिस्टेड करते हुए पालन प्रतिवेदन से अवगत् कराने भी कहा है।
Trending
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में 54 करोड़ के शराब गटक गए, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड…
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- ‘सौर ऊर्जा से जगमगाता बस्तर‘-माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन से बदल रहा घोर सुदूर ग्राम
- भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 का आयोजन 4 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा ‘गाड़ियों का महाकुंभ’…
- पवन सिंह, खुशबू जैन के साथ लेकर आए हैं अपना नया भक्ति गीत ‘उगी सुरुज देव’…
- हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का खास महत्व,0 या 21 नवंबर… कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? एक क्लिक में करें कंफ्यूजन दूर…

