बिलासपुर, 13 नवम्बर 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण ने आज बेलतरा तहसील के कई ग्रामों का सघन दौरा किया। शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का हालात नजदीक से देखने निकले थे। कलेक्टर खैरखुंडी गांव के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनको मार्गदर्शन दिया। बच्चों को भूगोल का पाठ पढ़ाया। बच्चों से सवाल पूछे और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्राइमरी स्कूल को नए भवन में तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रानीगांव में पशु आश्रय स्थल का भी जायजा लिया।
कलेक्टर श्री शरण ने सबसे पहले खैरखुंडी गांव के प्राथमिक स्कूल और मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। यहां बच्चे भूगोल विषय का अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पृथ्वी पर कितना प्रतिशत जल है और 17 का पहाड़ा भी पूछा। बच्चों का मुंह भी मीठा कराया। कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन कक्ष में जाकर भोजन की गुणवत्ता भी परखी। बच्चों से मध्याह्न भोजन के विषय में जानकारी ली। प्राइमरी स्कूल को तत्काल नए भवन में शिफ्ट करने कहा।
इसके बाद कलेक्टर रानीगांव पहुंचे। यहां उन्होंने पशु आश्रय स्थल का जायजा लिया। आवारा पशुओं की देखरेख के लिए हर ब्लॉक में दो -दो पशु आश्रय स्थल बनाया जा रहा है। यहां आवारा किस्म के पशुओं को रखा जा रहा है जो सड़क में दुर्घटना का कारण बनते हैं। यहां पूर्व से उपलब्ध अधोसंरचना का ही उपयोग किया जा रहा है। जिन पशुओं के मालिक हों, उन्हें नहीं बल्कि आवारा और सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे पशुओं को ही यहां पनाह दी जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
- 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
- प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
- मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
- BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
- लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
- मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ

