जगदलपुर 13 नवम्बर 2024। जगदलपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक ओडिशा के रहने वाले थे, जो जगदलपुर अपने रिश्तेदार के घर आए थे। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी और मासूम बाइक से मंगलवार को जगदलपुर के नयामुंडा में स्थित अपने रिश्तेदारों के घर आए थे। देर शाम सभी अपने घर ओडिशा लौट रहे थे। इसी बीच जगदलपुर के आमागुड़ा चौक के पास रायपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार काफी दूर तक फेंका गए।
जिसके बाद पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। आस-पास में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी। वहीं एंबुलेंस को भी खबर की गई।हादसे के बाद पहुंची 108 ने दोनों मृतकों समेत घायल बच्चे को महारानी अस्पताल लाया। जहां बच्चे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल तीनों मृतकों के नामों की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

