घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के बाद हरियाली दिख रही है। शुरुआती कारोबार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 254.5 अंक चढ़कर 77,945.45 पर पहुंचा; निफ्टी 86.25 अंक चढ़कर 23,645.30 पर पहुंचा। रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 84.40 पर कारोबार करता दिखा।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ सपाट खुले। दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। निफ्टी 50 इंडेक्स 16.90 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,542.15 अंक पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 54.01 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,636.94 पर खुला।
पिछले दो कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों की भारी लिवाली और एचडीएफसी बैंक व रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में तेजी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।
शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 254.5 अंक चढ़कर 77,945.45 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 86.25 अंक चढ़कर 23,645.30 अंक पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों में बीएसई बेंचमार्क में 1,805.2 अंक या 2.27 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

