बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/जिले में आज से धान खरीदी पर्व का आगाज हो गया है। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे। पहले ही दिन 194 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है। 120 टोकन एप द्वारा और 74 टोकन समितियों द्वारा कटवाया गया है। इन किसानों से 80 समितियों में 9 हजार 122 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने धान खरीदी अभियान का हरदीकला खरीदी केन्द्र में शुभारंभ किया। इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर किसान भुजबल यादव द्वारा लाए गए धान की तौलाई की। कलेक्टर ने श्री यादव सहित खरीदी केन्द्र में उपस्थित अन्य किसानों का स्वागत किया।
कलेक्टर ने धान बेचने आए किसान भुजबल यादव, ओमकार प्रसाद, शिव कुमार यादव सहित अन्य किसानों से केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू किया गया टोकन तुंहर हाथ एप के जरिए टोकन कटाने की सुविधा मिली है जो बहुत उपयोगी है। लम्बी लाईन से हमें राहत मिली है। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वे सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। श्री यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे आसानी से अपना धान बेच पा रहे हैं। हरदीकला उपार्जन केन्द्र में धान बेचने के लिए 5 किसानों ने टोकन कटवाया था। श्री भुजबल यादव 125 बोरो में 50 क्विंटल धान लेकर आए थें। उनका पूरा धान खरीद लिया गया। कलेक्टर ने नमी का परीक्षण करने के बाद इसकी तौलाई करवाई। हरदीकला समिति में 1166 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस समिति में बसिया, हरदीकला और कोरमी गांव के किसान अपना धान बेचने आते हैं। धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी है। इस दौरान एसडीएम बिल्हा बजरंग वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Trending
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में 54 करोड़ के शराब गटक गए, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड…
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- ‘सौर ऊर्जा से जगमगाता बस्तर‘-माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन से बदल रहा घोर सुदूर ग्राम
- भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 का आयोजन 4 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा ‘गाड़ियों का महाकुंभ’…
- पवन सिंह, खुशबू जैन के साथ लेकर आए हैं अपना नया भक्ति गीत ‘उगी सुरुज देव’…
- हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का खास महत्व,0 या 21 नवंबर… कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? एक क्लिक में करें कंफ्यूजन दूर…
