रायपुर, 16 नवम्बर 2024। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों तक तेजी से बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही है। जनजाति गौरव दिवस के मौके पर नया घर मिलने पर विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाली श्रीमती भगवंतीन कमार बहुत खुश है। आज उनका पक्के घर का सपना पूरा हुआ। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज उन्हें गृह प्रवेश कराया। जनजाति गौरव दिवस के मौके पर श्रीमती भगवंतीन कमार ने घास-फूस की झोपड़ी की जगह पक्का घर मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मसानडबरा के कमार बस्ती पहुंचे थे। उन्होंने वहां पी.एम. जनमन योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिये। राजस्व मंत्री ने वहां कमार परिवारों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजाति परिवारों को मुख्य धारा मे जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। पिछड़ी जनजातियों की बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का भी लाभ दिलाया जा रहा है। इस मौके पर विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह भी उपस्थित थी। गौरतलब है कि विशेष जनजाति परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए चलाई जा रही पी.एम. जनमन में पक्का आवास, सड़क, बिजली, नल जैसी बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राम मसानडबरा में पी.एम. जनमन योजना के तहत कमार परिवारों के लिए 31 आवासों की स्वीकृति दी गई है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

