जशपुरनगर 18 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को धान खरीदी केंद्र में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष कक्ष में धान खरीदी के संबंध में जिले के सभी समिति प्रबंधक, धान खरीदी केंद्र के प्रभारियों की बैठक ली। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक , जिला विपणन अधिकारी अजय कुमार मार्कफेड और अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी मो. अब्दुल कलाम आजाद और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने जिले के सभी पंजीकृत किसानों का प्राथमिकता से धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समय से पहले टोकन जारी करने के लिए कहा है।उन्होंने अधिकारियों को चेक लिस्ट के अनुसार सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है ।
कलेक्टर ने खरीदा केंद्रों मे किसानों के लिए छाया पानी शौचालय, सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। धान बेचने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने पाए इसका ध्यान रखने के लिए कहा है। धान खरीदी केंद्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में साफ सफाई करके व्यवस्थित धान और बारदाना रखने के लिए कहा है। धान खरीदी केंद्र में विघुत आपूर्ति, कम्प्यूटर चालू हालत रहना चाहिए इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा, इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बांट सेट, बायोमेट्रिक डिवाइस, आद्रतामापी यंत्र, बारदानों की उपलब्धता, बारदानों में लगाए जाने वाले स्टेनसिल, सुतली, डाटा एंट्री ऑपरेटर,धान को ढकने के लिए त्रिपाल, प्राथमिक उपचार की पेंटी, समर्थन मूल्य के प्रदर्शन के लिए बैनर पोस्टर,आदि अन्य जरूरी सुविधाएं होना जरूरी है। कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उड़नदस्ता दल को कोचिया बिचौलिए द्वारा अवैध धान परिवहन किए जाने कि कहीं से भी जानकारी मिलती है तो तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Trending
- आज का राशिफल:मेष राशि अचानक कुछ जरूरी खर्च आने से बिगड़ सकता है बजट…
- जंगल के रास्ते जा रहे थे दोनों SPO, गोलीबारी की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस टीम,जंगल में मिले गोलियों से छलनी शव…
- वायरल वीडियो :मौत को चकमा दे हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार…
- आज 12 नवंबर गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में देखी जा रही है बड़ी गिरावट…
- महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज कोर्ट में पेशी,CBI रिमांड खत्म,ईडी कर सकती है अरेस्ट…
- अगर आप सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना है काफी जरूरी…
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त

