Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कुदरी बैराज में पर्यटक लेने लगे वोटिंग का मजा
    छत्तीसगढ़

    कुदरी बैराज में पर्यटक लेने लगे वोटिंग का मजा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जांजगीर-चांपा । हसदेव नदी पर स्थित कुदरी बैराज पिकनिक स्पॉट पर इस बार पर्यटकों के लिए जिला प्रशासन की एक नई पहल देखने को मिली, जहां न सिर्फ लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे है बल्कि वोटिंग का भी लुफ्त उठा रहे है। जहां एक ओर पर्यटकों को आनंद का अनुभव हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर गांव के ही युवाओं को इससे रोजगार मिलने लगा है। यहां आने वाले पर्यटकों का कहना है कि जिले में इस तरह की सुविधा पहली बार देखने को मिल रही है जहां पर तमाम सुविधाओं के साथ वोटिंग कराई जा रही है। इससे पर्यटकों को बहुत ही अच्छा लग रहा है। यहां आने वालों को यह एक रोचक अनुभव के रूप में लग रहा है।
    अब तक बीस दिनों में 700 से अधिक लोगो ने बोटिंग का लुफ्त उठाया है इससे ग्रामीण युवाओं जो कार्य का संचालन कर रहें है उन्हें लगभग 75 हजार रुपए की आमदनी अब तक हो चुकी है। कलेक्टर आकाश छिकारा की विशेष पहल पर कुदरी ग्राम पंचायत स्थित कुदरी बैराज को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर वाटर स्पोर्ट्स जोन का संचालन ग्रामीणों के द्वारा कराया जा रहा है।
    इसमें स्थानीय युवाओं और समूहों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए गए। स्थानीय युवाओं को व्यवस्थाओं में शामिल किया गया, जैसे पिकनिक स्पॉट की देखरेख, वोटिंग जागरूकता अभियान के रूप में कार्य कर रहे है। मनोज चंद्रा, संजय वर्मा, आशीष कश्यप, संजय बरगाह, कुंती चंद्रा, जयंती यादव, सत्यम शर्मा, ज्योति केंवट, रायपुर से पहुंची दीपशिखा पटेल आदि पर्यटकों ने बताया कि कुदरी बैराज न केवल एक पर्यटन स्थल के रूप में उभरा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का माध्यम भी बना।
    यहां पिकनिक के साथ वोटिंग का मजा लिया जो बेहद ही रोमांचकारी रहा। मनीष सूर्यवंशी ने बताया कि जिले में बहुत ही सुंदर कुदरी बैराज का निर्माण किया गया है। पहले यहां सिर्फ हमलोग पिकनिक मनाने आते थे, लेकिन अब पिकनिक के साथ बोटिंग का भी आनंद ले रहें है। प्रशासन की यह पहल पर्यटन को बढ़ावा दे रही है और यहां पूरे परिवार के साथ एक खुशनुमा महौल बना हुआ है। इसके लिए मै जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। जांजगीर से पहुंचे विवेक टंडन ने बताया कि कुदरी बैराज बहुत ही सुंदर लगने लगा है। यहां पर दूर दराज से आने वाले मेहमानों के लिए पिकनिक एवं बोटिंग कराने के लिए स्थान मिल गया है।
    बीस दिन में 700 से अधिक लोगो ने की बोटिंग
    कुदरी बैराज में वाटर स्पोर्ट्स जोन के शुभारंभ होने के बाद से लगातार नागरिक बोटिंग करने के लिए पहुंच रहें हैं। बीस दिनों में 700 से अधिक लोगो ने बोटिंग का लुप्त उठाया है इससे ग्रामीण युवाओं जो कार्य का संचालन कर रहें है उन्हें लगभग 75 हजार रूपए की आमदनी अबतक हो चुकी है।
    यहां वोटिंग ऑपरेटर एवं अन्य व्यवस्था देख रहे ग्रामीण युवा मनोज, विजेंद्र, विनोद, सोनू, मोतीलाल, लेखराम, योगेश, नारायण आदि ने बताया कि गांव में ही रहते हुए वाटर स्पोर्ट्स जोन के संचालन का कार्य मिला है, प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक दूरदराज से पहुंच रहे है। इससें ग्रामीण युवाओं में उत्साह का माहौल है। बोटिंग के सुविधा को देखते हुए कुदरी बैराज में दिनो दिन पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.