धमतरी, 19 नवम्बर 2024। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में राजस्व, खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडल के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 15 तारीख को ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ता दल नगरी द्वारा रोशन ट्रेडर्स बोराई, दीपके ट्रेडर्स बोराई, आयुष्मान ट्रेडिंग कम्पनी धमतरी, भंसाली ट्रेडर्स तथा बाबूलाल चम्पालाल जैन बोराई के प्रतिष्ठान में आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान रोशन ट्रेडर्स बोराई में 160 क्विंटल, दीपके ट्रेडर्स बोराई में 108 क्विंटल, आयुष्मान ट्रेडिंग कंपनी धमतरी में 75 क्विंटल, भंसाली ट्रेडर्स में 115 क्विंटल तथा बाबूलाल चम्पालाल जैन ग्राम बोराई के दुकान में 60 क्विंटल अवैध धान का भण्डारण पाये जाने पर उक्त चारों फर्म संचालकों के विरूद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कुल 518 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार अवैध धान के भण्डारण, परिवहन पर कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
