बिलासपुर, 20 नवंबर 2024। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री विजय शर्मा ने ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान’’ का शुभारंभ वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए किया। यह अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला पंचायत सभापति राजेश भार्गव, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण टीम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा जिले के 62 ग्रामों के सरपंच भी शामिल हुए।
जिले में आयोजित जिला प्रबंधन समिति के बैठक के पश्चात् जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने 08 बैगा जनजाति के हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति आदेश तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न स्वच्छाग्राहियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 10 स्वच्छाग्राहियों को मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैगा हितग्राहियों के घरों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य का स्वीकृति आदेश प्राप्त करते हुए हितग्राहियों का खुशी देखते ही बन रही थी। हितग्राहियों ने बताया कि शौचालय स्वीकृति प्रदान कर हमे सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने शासन को धन्यवाद दिया। स्वच्छाग्राही दीदियों ने कहा कि हमें कचरा संग्रहण कार्य के लिए प्राप्त होने वाले मानदेय मिलने से हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
- छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान: 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’
- वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
- माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
- रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …
- केंद्र ने समन जारी कर Meta अधिकारियों को दिल्ली बुलाया
- अभनपुर में चौकीदार की संदिग्ध मौत: तालाब किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका…
- अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…

