बिलासपुर, 21 नवम्बर 2024/ धान के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उनकी दुकान से 104 क्विंटल अवैध रूप से रखा गया धान जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। बताया गया कि गनियारी के जायसवाल किराना एवं जनरल स्टोर के यहां से 30 क्विंटल धान बरामद किया गया। दुकान के मालिक सरजू जायसवाल हैं। सकरी के दुलीचंद पवन अग्रवाल धान की ट्रेडिंग करते हैं। उनके यहां अवैध रूप से रखे गए 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसी प्रकार किरारी गांव के दो कोचिया और फुटकर व्यापारियों के कब्जे से 54 क्विंटल धान बरामद की गई। मंडी अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।
Trending
- आज का राशिफल:मेष राशि अचानक कुछ जरूरी खर्च आने से बिगड़ सकता है बजट…
- जंगल के रास्ते जा रहे थे दोनों SPO, गोलीबारी की खबर मिलते ही पहुंची पुलिस टीम,जंगल में मिले गोलियों से छलनी शव…
- वायरल वीडियो :मौत को चकमा दे हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार…
- आज 12 नवंबर गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में देखी जा रही है बड़ी गिरावट…
- महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज कोर्ट में पेशी,CBI रिमांड खत्म,ईडी कर सकती है अरेस्ट…
- अगर आप सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना है काफी जरूरी…
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त

