Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जून को प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती राजिम में
    • नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान
    • सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव
    • इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
    • जयपुर- शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की कार में मिली लाश, करोड़ों के लेन-देन में हत्या का शक…
    • बलरामपुर:युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»आयुष्मान योजना से बिरहोर आदिवासी युवक को मिला नया जीवन
    छत्तीसगढ़

    आयुष्मान योजना से बिरहोर आदिवासी युवक को मिला नया जीवन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर, 21 नवंबर 2024/ आयुष्मान भारत योजना लोगों के लिए वरदान बन रही है, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिरहोर जनजाति के युवक जातिराम को योजना के तहत त्वरित स्वास्थ्य सहायता मिली है। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।
    जिले के सीपत पाली निवासी जाति राम 2 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। जातिराम के सिर पर गहरी चोट आई थी। उन्हें आयुष्मान योजना अंतर्गत अनुबंधित निजी अस्पताल श्रीराम केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज शुरू हुआ। गंभीर स्थित और आर्थिक सहायता के लिए मरीज के परिजनों ने कलेक्टर जनदर्शन में मदद की गुहार लगाई। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने संवेदनशील पहल करते हुए मरीज के आयुष्मान योजना से बेहतर इलाज के निर्देश दिए। PVTG बिरहोर जनजाति के मरीज जाति राम का योजना के तहत डाक्टरों की विशेष निगरानी में इलाज शुरू हुआ और 14 दिनों तक आईसीयू में रहने के बाद,उनकी स्थिति में सुधार होने लगा। पैर की सर्जरी और सिर के गंभीर चोट का भी इलाज किया गया। बेहतर इलाज की सुविधा मिलने से अब जातिराम पूरी तरह स्वस्थ्य है।
    आयुष्मान भारत योजना के तहत, जातिराम के परिवार को 1.02 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिला। जातिराम के परिवार ने कहा, ‘ हम आयुष्मान भारत योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ का शुक्रिया अदा करते हैं। उनकी मदद से हमारा बेटा आज जिंदा है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से शासकीय एवं आयुष्मान भारत योजना से पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में पूर्णतः निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान योजना में न सिर्फ बीमारियों के इलाज की निः शुल्क व्यवस्था है बल्कि एक्सीडेंट होने की स्थिति में भी निः शुल्क उपचार का प्रावधान है। इस योजना के अंतर्गत जिला बिलासपुर में 54 शासकीय एवं 73 आयुष्मान से सम्बंधित निजी चिकित्सालय उपलब्ध है।
    आयुष्मान कार्ड के लिए सभी छत्तीसगढ़ के निवासी पात्र है बीपीएल राशन कार्ड धारी परिवारों को 5 लाख तक उपचार की पात्रता है। वही एपीएल राशन कार्ड धारियों को 50 हजार तक उपचार की पात्रता है। साथ ही वय वंदन योजना अंतर्गत समस्त 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग व्यक्तियों हेतु 5 लाख इलाज की पात्रता आयुष्मान योजना में की गई है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    June 15, 2026

    राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जून को प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती राजिम में

    June 15, 2026

    नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

    June 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.