बिलासपुर, 21 नवम्बर 2024/ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्य 21 और 22 नवंबर 2024 को होगा। लाल बहादुर शास्त्री अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिटी कोतवाली थाना के सामने सवेरे 10 बजे से शुरू होगा। सत्यापन हेतु बुलाए गये उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन की वेबसाइट पर कर दिया गया है। संबंधितों को वॉइस मैसेज भी किए गए हैं। एक रिक्त पद के विरुद्ध 5 लोगों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। आने वालों को अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, स्व सत्यापित छायाप्रति, आधार कार्ड और पासपोर्ट फोटो लेकर आना होगा। यदि कोई उक्त दोनों दिवस में छूट जाए तो उनका सत्यापन 23 को सवेरे 10 बजे से किया जाएगा।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
