Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»हम बिजली ही नहीं देश के लिए खिलाड़ी भी पैदा करते हैं : डॉ. रोहित यादव
    छत्तीसगढ़

    हम बिजली ही नहीं देश के लिए खिलाड़ी भी पैदा करते हैं : डॉ. रोहित यादव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर 26 नवम्बर/  46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने कहा कि यह बहुत ही सुखद है कि राज्य विद्युत कंपनियों, मण्डलों, निगमों में खेल-कूद की गतिविधियों पर ध्यान दिया जाता है। जिसके कारण यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर योगदान कर रही है तथा भारतीय टीम में भी जगह बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि हम देश के लिए सिर्फ बिजली ही नहीं पैदा करते बल्कि खिलाड़ी भी पैदा करते है और सिर्फ बिजली आपूर्ति ही नहीं करते बल्कि देश के लिए खिलाड़ियों की आपूर्ति भी करते हैं।
    स्पर्धा के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रोहित यादव ने कहा कि हमारे जीवन में खेल का बहुत अधिक महत्व है। नौकरी में आने के बाद सामान्यतः खेलना छूट जाता है लेकिन आप सभी खिलाड़ियों ने अपने बचपन के सपने को अभी भी जीवंत रखा है यह सराहनीय है। खेल से जहां एक तरफ शरीर स्वस्थ रहता है वहीं दूसरी ओर यह काम-काज के तनाव को भी दूर करता है। खेल का यह अनुभव किसी किताब या किसी स्कूल में नहीं मिलेगा। यह पॉवर कंपनी के कर्मियों में एकता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। केंद्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के महासचिव एम.एस. चौहान ने स्वागत भाषण दिया।
    तीन दिनों तक चली लॉन टेनिस स्पर्धा में केरल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। टीम इवेंट में केरल राज्य विद्युत मण्डल विजेता रही। उपविजेता का खिताब उत्तरप्रदेश को मिला। तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की टीम रही। ओपन सिंगल्स में केरल के सूरज एच प्रथम रहे, दूसरे स्थान पर असम के श्री वाय.ए. अहमद एवं तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ के रजनीश ओबेरॉय रहे।
    इसी तरह ओपन डबल्स में केरल के श्री सूरज एच एवं गौतम कृष्णा विजेता रहे। आंध्रप्रदेश मनेश और के. मूर्ति दूसरे एवं केरल के बीनू एम और श्री बिनोज एम तीसरे स्थान पर रहे। उद्घाटन समारोह का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने किया। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, असम, कर्नाकट, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, कोलकाता, तेलंगाना राज्य से विद्युत कंपनियों की टीमों ने हिस्सा लिया।
    इस अवसर पर कार्यपालक निदेशकगण के.एस. मनोठिया, जे.एस. नेताम, आर.सी. अग्रवाल, सी.एल. नेताम, एम.एस. कंवर, संदीप मोदी, गिरीश गुप्ता, डॉ. एच.एल. पंचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.