रायपुर 26 नवम्बर/ सरकारी व निजी अस्पतालों में 5 लाख तक मुफ्त ईलाज के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गो को केवाईसी कराकर नया आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। कार्ड नही बनवाने पर सरकारी या निजी अस्पताल राशन कार्ड के प्रकार के अनुसार पुरानी लिमिट में ही ईलाज की सुविधा देगें।
बीपीएल कार्ड होने पर उनके सहित पूरे परिवार को हर साल 5 लाख और एपीएल होने पर 50 हजार तक मुफ्त ईलाज की सुविधा मिलेगी। केवाईसी कराने पर बुजुर्गो का अगल आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जायेगा। इस कार्ड से वे किसी भी सरकारी व इन्पैलन निजी अस्पतालों में 5 लाख रूपये तक स्वयं का ईलाज करा सकेंगे। राशन कार्ड में दर्ज ब्यौरा अनुसार जिले में 70 प्लस आयु वर्ग वाले कुल 88850 लोग है। इनमें अधिकतर के नाम उनके परिवार के पास मौजूद राशनकार्डाे में दर्ज है। अब तक उन्हे उनके परिवार को जारी राशनकार्ड अनुसार ईलाज की सुविधा मिलती रही है। नई स्कीम चूंकि आधार नंबर बेस स्कीम है इसलिए केवाईसी में राशनकार्ड की कोई जरूरत नही पडेगी। 70 प्लस आयु वर्ग के लोग अपने आधार कार्ड से ऑन लाईन या अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या किसी च्वाइस सेन्टर पर पहुंचकर ऑनलाईन कार्ड बनवा सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे केवाईसी
1. घर बैठे- 70 प्लस आयु वर्ग के लोगो के लिए घर बैठे केवाईसी करने सबसे अच्छा यह कि beneficiary.nha.gov.in वेबसाईट पर जाये। सर्च करने पर जो पेज खुलता है, उस पर बाई ओर यूट्यूब के दो लिंक प्रदर्शित होते है। एक लिंक 70 प्लस से कम आयु वर्ग के लोगो के आयुष्मान कार्ड से संबंधित है। दूसरा लिंक में वृद्धों के केवाईसी व कार्ड बनाने की बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
2. अधिकृत सेन्टर में- बुजुर्गो के लिए केवाईसी कराने व कार्ड बनाने की सुविधा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों/सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र/जिला चिकित्सालय एवं पंजीकृत निजी चिकित्सालय पर भी उपलब्ध है। जिला नोडल के अनुसार च्वाईस सेन्टरों पर भी लोग आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। परिवार कोटे से अलग 5 लाख तक मुफ्त ईलाज के लिए 70 प्लस आयु वर्ग के लोगो को नया कार्ड बनवाना अनिवार्य है।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

