बिलासपुर, 26 नवम्बर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज टीएल बैठक में धान खरीदी सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि खरीदी कार्य से जुड़ी हर स्तर की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। केवल पंजीकृत किसानों से ही उन्हें जारी टोकन के हिसाब से धान खरीदी की जाए। किसानों के नाम पर अपना हित साधने और गड़बड़ी करने वाले अपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए।
बैठक में बताया गया कि 22 तारीख तक 2 हजार 559 किसानों द्वारा 1 लाख 24 हजार क्विंटल से अधिक धान की बिक्री की गई है। लगभग 28 करोड 52 लाख रूपए की राशि का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। जिले में 1 लाख 38 हजार 964 किसान पंजीकृत हैं। इस वर्ष 5 हजार 309 किसान अधिक पंजीकृत हुए हैं। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने कहा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को केसीसी कार्ड के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का निराकरण करने कहा। एनएचएम के रिक्त पदों पर शीघ्र भरती करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से हुई मौत के बाद दी जाने वाली आर्थिक सहायता के मामलों को गंभीरता एवं सवंदेनशीलता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में लंबित मामलों की भी समीक्षा करते हुए जल्द निपटारा के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Trending
- दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जून को प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती राजिम में
- नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान
- सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव
- इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
- जयपुर- शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की कार में मिली लाश, करोड़ों के लेन-देन में हत्या का शक…
- बलरामपुर:युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर…

