रायपुर 26 नवंबर 2024/ कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रोरेट परिसर के रेडक्राॅस सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि सभी केन्द्रो में धान की खरीदी नियमानुसार व्यवस्थित तरीके से हो। अवैध धान भंडारण अवैध धान परिवहन करने वाले पर नजर रखें और कड़ी कार्रवाई करें। जिला स्तरीय अधिकारी सहित राजस्व अधिकारी धान केन्दो का दौरा करें और रिपोर्ट प्रदान करें। यह भी ध्यान रखे कि केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा ना हो। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 5 लाख 48 हजार 164 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी राइस मिलर्स से नागरिक आपूर्ति निगम एवं एफसीआई में चावल जमा कराना सुनिश्चित करवाएं।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में पात्र बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाए इससे जुड़े लंबित सारे प्रकरण का जल्द निपटारा करें। जिला शिक्षा अधिकारी विकासखंड स्तर पर अधिकारी समन्वय कर इसे गति प्रदान करें। बीईओ अपने अपने स्कूलों में शिविर लगाकर तेजी से जाति प्रमाण पत्र बनाए।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में होने वाले खनिज के अवैध उत्खनन पर कड़ाई से रोक लगाएं। खनिज विभाग सहित राजस्व अधिकारी इस पर नजर रखें और कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अविनाश मिश्रा सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…

