रायपुर। राजधानी से लगे मंदिर हसौद इलाके में स्थित ग्राम बहना काड़ी के खदान पारा से लगे प्लॉट में युवक की हत्या कर लाश को घसीट कर झाड़ियों में छुपा दिया। इसकी जानकारी उस समय मिली जब गांव की महिलाए गोबर कंडा व लकड़ी इकट्ठा करने गई थी झाड़ीयों के बीच शव को देखकर चिल्लाने लगी। इसकी जानकारी महिलाओं नें सरपंच को दी। फिर सरपंच ने मंदिर हसौद थाने को घटना से अवगत कराया इसकी जानकारी मिलते ही मंदिर हसौद सीएसपी, क्राइम ब्रांच फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वाड घटना स्थल पहुंच कर छानबीन की।
सीएसपी के मुताबिक मृतक की पहचान रमेश काल पिता छोटे काल सीधी जिला मध्य प्रदेश का रहने वाले के रूप में हुई। मृतक राकेश दुबे की खदान को बंसल अग्रवाल द्वारा किराये पर चलाया जा रहा है, वहीं पर 1 साल से हेल्पर का काम करता था। हत्या धारदार हथियार से सिर के पीछे हिस्से पर वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है।
घटना स्थल पर खून पड़ा हुआ है। मौत हो जाने पर घटना स्थल से 10 फीट तक घसीटकर घास की झाड़ियों के बीच शव को छिपाया गया है। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम जांच में जुटे हुए हैं। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
