गरियाबंद 28 नवंबर 2024। हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों हेतु जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए समय सारणी जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी कर दी गई है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित तथा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर होगा।
गुणवत्ता का लक्ष्य प्राप्त करने एवं जिले में परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल के तर्ज पर कराया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने बताया कि परीक्षा 13 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें 13 दिसम्बर को कक्षा पांचवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी, आठवीं व दसवीं के विद्यार्थियों के लिए संस्कृत की परीक्षा होगी। इसी तरह 14 दिसम्बर को पांचवीं का गणित, आठवीं का हिंदी, दसवीं का विज्ञान, बारहवी का व्यवसाय अध्ययन एवं इतिहास शामिल है।
16 दिसम्बर को पांचवी एवं दसवीं कक्षा का अंग्रेजी, आठवीं का गणित, बारहवीं कक्षा का राजनीति, भौतिकी एवं अर्थशास्त्र शामिल है। 17 दिसम्बर को कक्षा पांचवी का पर्यावरण, आठवीं का सामाजिक विज्ञान, दसवीं का हिंदी एवं बारहवी का रसायन की परीक्षा होगी। 19 दिसम्बर को आठवीं का अंग्रेजी, दसवीं का गणित एवं बारहवीं का लेखाशास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, भूगोल तथा 20 दिसम्बर को कक्षा आठवीं का विज्ञान, कक्षा दसवीं का सामाजिक विज्ञान एवं कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

