गरियाबंद 29 नवम्बर 2024/ जिले में 14 नवम्बर से जारी धान खरीदी अभियान के तहत 75 हजार 154 मिट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। जिसमें जिले के 16 हजार 143 किसान लाभान्वित हो चुके है। धान खरीदी के विरुद्ध किसानो को 172 करोड़ 85 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है। जिले मे 80 प्रतिशत सीमांत कृषको लाभान्वित हुए। किसानों की सहुलियत के लिए समिति स्तर पर सभी प्रबंध किया गया है। डीएमओ श्री अमित चन्द्राकर ने बताया कि जिले मे मिलर्स द्वारा स्ट्राइक की वजह से पुराना बारदाना आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। विशेष नीति के तहत जिले मे उपलब्ध 100 प्रतिशत खाली पीडीएस बारदाना को समितियों मे पहुंचाया गया है। धान खरीदी की बढ़ती गति को देखते हुए विशेष रणनीति के तहत आज जिला स्तरीय टीम बनाकर सभी उपार्जन केन्द्रो मे मिलर्स पुराना बारदाना की व्यवस्था की गई है। जिसका परिणाम आज ही 40 उपार्जन केन्द्रो मे मिलर्स पुराना बारदाना पहुंच गया है। कल तक शेष केन्द्रों में पहुंच जायेगा। जिले में सभी व्यवस्था सुनिश्चित से धान खरीदी निर्बाध रूप से हो रही है। जिससे किसानों को सहुलियत हो रही है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

