कवर्धा, 30 नवंबर 2024। गौवंश के लिए पर्याप्त चारा की व्यवस्था करते हुए पर्यावरण को होने वाले संभावित नुकसान से बचने के लिए जिले के किसानों को खेतों में पराली जलाने से रोकने हेतु जागरूक करने के निर्देश कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा द्वारा दिए गए। जिसके परिपालन में सीईओ जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा सभी सीईओ जनपद पंचायत को पत्र जारी कर इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।उल्लेखनीय है की खेतों में धान के फसल की कटाई के बाद बड़ी मात्रा में पैरा निकलता है जिसे बहुत से किसान उपयोग नही करते हुए अपने खेतों में जला देते हैं। जिसके कारण पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है एवं गौवंश के लिए साल भर चारे की समस्या बनी रहती है। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री त्रिपाठी ने जनपद पंचायत कवर्धा, बोडला, स.लोहारा एवं पंडरिया को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिवों का ध्यान इस ओर आकर्षित कर समुचित कार्रवाई करें।
ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार मुनादी कराते हुए खेतों से निकले पैरा को एकत्रित कर गौठान या अन्य सुरक्षित स्थानों में रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीण परिवारों में गौवंश होता है जिसके लिए साल भर चारे की व्यवस्था करनी पड़ती है। जागरूकता के अभाव में किसान अपने खेतों से निकले हुए पैरा को चारे के रूप में नहीं रखकर जला देता है। ऐसा करने से जहा एक ओर साल भर पशुधन के लिए चारे की व्यवस्था में कमी आती है तो वहीं दूसरी ओर पराली जलाने से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है। यदि सभी ग्रामीण एवं किसान भाई पैरा को सुरक्षित स्थान में अथवा गौठान में एकत्रित कर रखेंगे तो इस समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि सभी ग्रामीणों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया जाए।सरपंच एवं सचिव के माध्यम से मुनादी कराए जाने के निर्देश प्रसारित किए गए हैं एवं जिले के सभी ग्रामीण भाई और बहनों से अपील की जाती है कि वह पराली को न जलाते हुए उसे सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित करें।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
- मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
