Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सीईओ ने पशु विचरण की रोकथाम एवं व्यवस्थापन के संबंध में ली बैठक
    छत्तीसगढ़

    सीईओ ने पशु विचरण की रोकथाम एवं व्यवस्थापन के संबंध में ली बैठक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव 30 नवम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में नेशनल हाईवे एवं अन्य सड़कों पर पशु विचरण की रोकथाम एवं व्यवस्थापन के संबंध में जिले के उद्योगों एवं सरपंच, सचिवों की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि पशुओं के सड़कों पर विचरण एवं बैठने के कारण पधुधन और जनधन हानि की संभावना बनी रहती है। इसके लिए हमें पशुओं को व्यवस्थित स्थान जहां पर चारा, पानी, छाव सभी प्रकार की व्यवस्था हो ऐसे स्थानों पर रखना होगा। उन्होंने उद्योगों और सरपंचों को आपसी समन्वय बनाकर अपने-अपने क्षेत्र के पशुओं के व्यवस्थापन की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने घुमंतू पशुओं को पशु आश्रय स्थल में स्वेच्छा से चारा-पानी की व्यवस्था करने उद्योगों एवं ग्राम पंचायत के सरपंचों को कहा। उन्होंने सरपंच एवं सचिवों को मवेशियों के लिए अपने-अपने स्तर पर गांव में रखने के लिए व्यवस्था करने कहा, जिससे पशु सड़क पर नहीं बैठे। उन्होंने पशु आश्रय स्थलों में पैरादान करने कहा। उन्होंने ग्रामों में ग्रामसभा और गौसभा आयोजित कर नागरिकों को पैरादान के लिए जागरूक करने कहा।
    सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि शहर के चौक-चौराहों में पशु बैठे रहते हैं। उन्होंने पशुपालकों को अपने पशुओं को घर पर ही रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के पशुपालकों को पशु को रखने के लिए गोकुल नगर में शेड आबंटित किया गया है। जिन पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को गोकुल नगर में नहीं रखा जा रहा है उनका चिन्हांकन कर उन्हें आबंटित शेड को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी पशु स्थलों में रखे मवेशियों की नियमित जांच कराने के लिए रोस्टर में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश पशु चिकित्या विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री साहू व्ही वर्गीस, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. अनुप चटर्जी सहित उद्योगों के प्रतिनिधि एवं सरपंच, सचिव उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.