कोरबा 02 दिसम्बर 2024। लैलूंगा मुख्य मार्ग के रेन्चुआ घाट के समीप में लोहे का एंगल लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक संख्या सीजी 04जीई 6894 रायगढ़ से लोहे का एंगल लोड कर जमशेदपुर जा रहा था। इसी क्रम में रेन्चुआ घाटी के समीप अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया और ट्रक में लदा सारा एंगल केबिन को फाड़ते हुए चालक के आर-पार हो गया।
वाहन का अगला हिस्सा केबिन लोहे का एंगल से पूरी तरह दब गया। जिससे चालक सतेंद्र पांडेय 48 की मौके पर मौत हो गई। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कोतबा चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर केबिन में फंसे चालक के शव को निकलवाया।मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर ट्रक के एंगल के नीचे दब गया जिससे उसकी एंगल से लगी चोट से मौत हो गई। ड्राइवर का शव निकालने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की।
Trending
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- तेल की कीमतों में तेज उछाल: अमेरिका और ईरान के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट में सैन्य झड़प, तनाव से वैश्विक सप्लाई प्रभावित
- छत्तीसगढ़ में महज 72 घंटों के भीतर हुई पांच बड़ी आपराधिक घटनाओ ने आम जनता के मन में डर…
- डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी कोर्ट ने फिर दिया झटका, 10% टैरिफ को बताया अवैध
- क्या डायबिटीज में चावल पूरी तरह बंद कर दे?, डॉक्टर से जानिए सच
- गुरु प्रदोष व्रत 14 मई को रखा जाएगा या 15 मई को? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
- छत्तीसगढ़: NSUI के ‘सीएम हाउस घेराव’ आंदोलन में उमड़ा छात्र शक्ति का जनसैलाब
- चुनाव परिणाम : भावी राजनीति के संकेत…

