रायपुर, 02 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर उनके सुदीर्घ और सुखमय जीवन की कामना की है।
उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि देश के कैबिनेट मंत्री के रूप में आप पूरी तन्मयता से राष्ट्र सेवा में समर्पित हैं। आपका नेतृत्व पूरे देश के लिए प्रेरणास्त्रोत है। आपकी प्रेरणा से हमें श्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासश् की भावना को जमीन पर उतारने में लगातार सफलताएं मिल रही हैं, साथ ही छत्तीसगढ़ विकास और समृद्धि के नए अध्याय लिख रहा है। राष्ट्र, संगठन और सनातन संस्कृति के प्रति आपका समर्पण अद्वितीय है। आप एक श्रेष्ठ मार्गदर्शक, कुशल संगठनकर्ता और प्रखर वक्ता हैं। प्रभु श्रीराम आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें, यही कामना है।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
