बिलासपुर, 03 दिसंबर/2024। श्री रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग से 836 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल इस अवसर पर मौजूद रहे। बिलासपुर जिले से 212 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से स्टेशन परिसर राममय हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे भक्तों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
बिलासपुर स्टेशन परिसर में आज आस्था स्पेशल ट्रेन से संभाग के 836 श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का स्वागत राउत नृत्य और बाजे-गाजों के साथ किया गया। स्टेशन पर श्रद्धालुओं के खान पान की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्टेशन परिसर में भक्त श्री राम के जयकारों का उद्घोष और ट्रेन में भजन कीर्तन करते रहे। करगी रोड कोटा निवासी श्रीमती विमला सोनी ने कहा कि सरकार की इस योजना से हम जैसे गरीब परिवार के लोगों को भी अयोध्या दर्शन का अवसर मिल रहा है। जिसके लिए हम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हैं।
रायगढ़ के विजय कुमार पटेल ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस योजना से सभी लोगों को श्री राम लला दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया।बिल्हा निवासी बिलउ कौशिक श्री राम लला दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हम आभारी हैं जिनके माध्यम से सभी को अयोध्या और काशी विश्वनाथ दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मसानगंज निवासी वंदना चिड़िमाल ने भावुक होकर कहा कि अयोध्या दर्शन के लिए जाना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है, ट्रेन में श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने सारे इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत आज बिलासपुर जंक्शन भारत गौरव स्पेशल ट्रेन संभाग के 836 यात्रियों को लेकर आज रवाना हुई है।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

