बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी जिला कार्यालय में हर सप्ताह जनदर्शन लगाई जायेगी। प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक कलेक्टर अवनीश शरण सुनवाई करेंगे। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। इसलिए व्यवस्थित रूप से उनकी समस्याओं के निदान के लिए जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उनकी विभागीय शासकीय समस्याओं और व्यक्तिगत समस्याओं की सुनवाई होगी। सेवारत अधिकारी कर्मचारी के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इसका लाभ ले पाएंगे। इस दौरान कलेक्टर से मुलाकात कर समस्या का निदान पा सकते हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अलग से समय देने और सार्थक निराकरण की कलेक्टर की पहल का अधिकारी अधिकारी कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।
Trending
- भाटापारा में गौरव का दिन,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान
- आगामी विधानसभा सत्र में सामाजि बहिष्कार जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सक्षम कानून बनाया जाये : डॉ. दिनेश मिश्र
- Jammu-Kashmir News: LoC के पास Blast, JCO सहित 4 जवान घायल
- दिल्ली के शास्त्री नगर के पास फैक्ट्री में भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल
- मानसून स्पेशल: इस रिमझिम बारिश में घर पर बनाएं क्रिस्पी ‘कॉर्न चीज़ी बॉल्स’, बेहद आसान है रेसिपी
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
- राज्यपाल श्री डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
