बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। बिलासपुर जिले की पहली प्राथमिक सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बेलपान (तखतपुर ) में शुरू हो गया। स्थानीय तखतपुर के विधायक धरमजीत सिंह ने इसका शुभारंभ किया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह महत्वाकांक्षी परियोजना है। प्रधानमंत्री जनौषधि केंद्र के माध्यम से आमजनों को सस्ते दर पर महंगे ब्रांडेड दवाइयों का विकल जेनेरिक मेडिसिन उपलब्ध होगा। विभिन्न बीमारियों की लगभग 2000 दवाइयां व 250 से ज्यादा सर्जिकल सामग्री केंद्र में सस्ते दर पर उपलब्ध होगी। सहकार से समृद्धि योजना के तहत सहकारी समिति को बहुआयामी बनाते हुए अलग अलग तरह के कार्य संचालन हेतु जिम्मेदारी दी जा रही है। जैसे चॉइस सेंटर। उसी तरह से जनऔषधि जैसे महवत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए है ताकि अधिक से अधिक आम जनों तक दूरस्थ क्षेत्रो में भी लाभ मिल सके। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती मंजू पांडेय,सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद तिवारी, सीईओ सहकारिता तखतपुर दुर्गेश साहू, बैंक व समिति के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

