बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका एवं कार्यकर्ता पदों पर भरती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 59 शहीद मंगल पाण्डे नगर, वार्ड 44 शंकर नगर, वार्ड 22 डॉ. भीमराव अम्बेडकर नगर के आंगनबाड़ी केन्द्रों 83, 60, 10 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वार्ड क्रमांक 50 बैरिस्टर छेदीलाल नगर, वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर, वार्ड क्रमाकं 21 गुरूघसीदास नगर, वार्ड क्रमांक 45 शहीद हेमू कालानी नगर, वार्ड क्रमाकं 46 गणेश नगर, वार्ड क्रमांक 60 कपिल नगर, वार्ड क्रमांक 69 बिलासा दाई केंवट नगर एवं वार्ड क्रमांक 70 त्रिपुर सुंदरी नगर के आंगनबाड़ी केन्द्रों 149, 17, 3, 7, 191, 196, 170, 123, 162, 261 एवं 263 में आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्त होनी है। इच्छुक आवेदिका 9 दिसंबर से 23 दिसंबर 2024 तक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
