बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में कोटा ब्लॉक के रतनुपर की रूखसाना सहित अन्य महिलाओं ने बैंक में कर्ज माफी एवं किस्त की वसूली पर रोक लगाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। महिलाओं ने बताया कि बैंक से लोन लेकर राशि कम्पनी में जमा किये हैं और ठगी का शिकार हो गये हैं। कलेक्टर ने आवेदन एसपी को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बिल्हा विकासखंड के बोदरी तहसील के समीपस्थ लगे गांव के किसान अवैध सीमांकन की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहंुचे। कलेक्टर ने किसानों की समस्या का समाधान करने आवेदन एसडीएम बिल्हा को भेजा। विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम धूमा के शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका ने स्कूल परिसर में बाउन्ड्रीवाल नहीं होने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बिल्हा विकासखंड के ग्राम पेण्डरवा के सरपंच उमेश श्रीवास ने आश्रित ग्राम लछनपुर में हो रहे बेजा कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने मामले को बिल्हा एसडीएम को सौंपा।
रतनपुर निवासी भरत भूषण तिवारी ने किरायेदार द्वारा मकान खाली नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से की। मंगला के हीरालाल विहार के निवासियों ने महर्षि रोड में एफ एम पार्क के पास के सड़क निर्माण के कार्यो को पूरा कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम मानिकचौरी निवासी रामशरण टंडन ने अपने बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने मिशल बंदोबश्त दिलाने के लिए आवेदन कलेक्टर को सौंपा। इस मामले को मस्तूरी तहसीलदार देखेंगे। कोटा निवासी श्री कैलाश चन्द गुप्ता ने बेलसरा के मेन रोड स्थित भूमि का मुआवजा राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

