बिलासपुर, 4 दिसंबर 2024/राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए एसएससी, बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेलवे भर्ती बोर्ड, छत्तीसगढ़ व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग अनुबंधित निजी कोचिंग संस्था के माध्यम से दिया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों से 22 नवंबर तक आवेदन मंगाये गये थे। अभ्यर्थियों के चयन के लिए चयन परीक्षा 8 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 4 दिसंबर 2024 से कार्यालय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र सांइस कॉलेज के पास बिलासपुर से प्राप्त कर सकते हैं। डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाईकोर्ट के सामने बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। अधिक जानकारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र साईंस कॉलेज के पास चांटीडीह रोड बिलासपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
