कोण्डागांव, 04 दिसंबर 2024/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में 04 दिसंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेला के लिए तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने और विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 04 दिसंबर को सुरडोंगर केशकाल में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी नियोजकों द्वारा 4225 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के क्रियान्वयन, मनरेगा के लंबित कार्यों की भी जानकारी ली। जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता अभियान में महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को भी जोड़कर उनकी भागीदारी बढ़ाने की बात की। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के इलाज में सहायता के लिए विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी आगे आकर निक्षय मित्र के रूप में पंजीयन कराएं।
इस अवसर पर डीएफओ एस गुरूनाथन व आर.के. जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

